इलाज के नाम पर जबरन 12000 रुपए लेने मामले में शहर थाना पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

इलाज के नाम पर जबरन 12000 रुपए लेने मामले में शहर थाना पुलिस ने एक को  किया गिरफ्तार
शहर थाना पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

पलवल
पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इलाज के नाम पर जबरन 12000 रुपए लेने मामले में शहर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। थाना शहर पलवल प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम के मुताबिक मामले में हुडा सेक्टर दो के रहने वाले सौरभ गौड़ ने शिकायत दी है कि उसके पिता लकवा के मरीज हैं। बीती चार दिसंबर को उसके पिता फ़िजियोथेरपी करवाकर वापस घर आ रहे थे। उसी दौरान उन्हें एक व्यक्ति मिला। उक्त व्यक्ति ने उसके पिता से कहा कि उसके डाक्टर मलिक अहमद उन्हें थेरेपी से ठीक कर देंगे। इसके बाद दो व्यक्ति उनके घर आए और उनके पिता को उपचार के नाम पर चीरा लगा दिया। उक्त व्यक्तियों ने कहा कि अब उनके पिता जल्द ही ठीक हो जाएंगे। उपचार के नाम पर उक्त व्यक्तियों ने उनसे एक हजार रूपये विजिट करने और 18 हजार रूपये चीरा लगाने के नाम पर मांगे। इसके बाद उक्त आरोपितों ने उसके पिता से 12 हजार रूपये जबरन ले लिए। उसके पिता ने शोर मचाया। आरोपित घर से निकलकर बाहर की तरफ भाग गए। शोर सुनकर वह भी बाहर निकला और एक आरोपित को स्कूटी सहित पकड़ लिया। जबकि दूसरा मौके से भाग गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम कोटा (राजस्थान) के सारोद गांव का रहने वाला आबिद बताया। जबकि भागने वाले का नाम करीम हसन बताया। मामले की सूचना पर शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस मौके पर पहुंची।
प्रभारी थाना ने आगे बताया कि मामले में शिकायतकर्ता द्वारा उपरोक्त आबिद को स्कूटी, तीन फोन और बैग सहित पुलिस को सौंपने पर शहर थाना अंतर्गत चौकी भवन कुंड में तैनात सहायक उप निरीक्षक सुभाष चंद्र ने आरोपी आबिद के खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गहन पूछताछ हेतु एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में फरार दूसरा आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana