दिवाली पर एलईडी लाइटों से होगी पलवल शहर की भव्य सजावट - चेयरमैन डॉ. यशपाल

दिवाली पर एलईडी लाइटों से होगी पलवल शहर की भव्य सजावट - चेयरमैन डॉ. यशपाल

पलवल
नगर परिषद पलवल इस वर्ष दिवाली पर्व पर शहर को स्वच्छ, सुंदर और जगमग बनाने के उद्देश्य से विशेष सजावट अभियान चला रही है। नगर परिषद के चेयरमैन डॉ. यशपाल के नेतृत्व में प्रमुख बाजारों, सड़कों, चौराहों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों को एलईडी लाइटों से सजाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। डॉ. यशपाल ने बताया कि नगर परिषद का उद्देश्य है कि इस बार दिवाली पर पूरा पलवल रोशनी से नहाया हुआ दिखाई दे और नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं उल्लासपूर्ण वातावरण प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रकाश व्यवस्था नहीं बल्कि स्वच्छता और सौंदर्यकरण का संयुक्त अभियान है, जिसके माध्यम से शहर को उत्सव की भावना के अनुरूप संवारा जा रहा है। नगर परिषद की टीम द्वारा बस स्टैंड, रेलवे रोड़, महर्षि दयानंद चौक, महाराणा प्रताप चौक, नगर परिषद परिसर, तथा प्रमुख बाजारों एवं प्रवेश मार्गों पर एलईडी लाइटों की भव्य सजावट की जा रही है। इन स्थलों को रंगीन झालरों, थीम आधारित लाइटिंग और आकर्षक प्रकाश आकृतियों से संवारा जा रहा है। चेयरमैन डॉ. यशपाल ने कहा कि दिवाली का पर्व दीप, एकता और सद्भावना का प्रतीक है। नगर परिषद इस अवसर पर नागरिकों से अपील करती है कि वह स्थानीय कारीगरों, मिट्टी के दीये बनाने वाले कुम्हारों तथा छोटे व्यापारियों से सामान खरीदें। यह न केवल आत्मनिर्भर भारत की भावना को मजबूत करेगा बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी सहयोग देगा। नगर परिषद द्वारा सड़क सफाई, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण, खुले स्थानों की सफाई, विद्युत तारों की मरम्मत और पार्कों के सौंदर्यकरण के कार्यों को भी प्राथमिकता दी गई है, ताकि त्यौहार के दिनों में किसी प्रकार की असुविधा न हो। चेयरमैन डॉ. यशपाल ने नागरिकों से अपील की कि वे दिवाली पर पर्यावरण अनुकूल दीप जलाएं, अनावश्यक पटाखों से बचें और नगर परिषद के प्रयासों में सहयोग करें।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana