पलवल शहर को मिलेगा अत्याधुनिक सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम, शहर की सुरक्षा होगी मजबूत

पलवल शहर को मिलेगा अत्याधुनिक सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम, शहर की सुरक्षा होगी मजबूत
नगर परिषद के चेयरमैन डॉ० यशपाल

पलवल
पलवल नगर परिषद ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नगर में अब अत्याधुनिक सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम स्थापित किया जाएगा। इस पहल से पूरे शहर को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने का मार्ग प्रशस्त होगा। नगर परिषद पलवल के चेयरमैन डॉ. यशपाल ने कहा कि यह निर्णय मुख्यमंत्री की सुरक्षित नगर, सशक्त हरियाणा की प्रतिबद्धता को मजबूत करने का हिस्सा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पलवल में इस नीति को प्राथमिकता के साथ लागू किया जाएगा, ताकि प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित और आधुनिक निगरानी व्यवस्था का लाभ मिल सके। चेयरमैन ने कहा कि सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम से न केवल तकनीकी मानकों की एक रूपता और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी, बल्कि शहर में अपराध, असामाजिक गतिविधियों और अव्यवस्था पर भी प्रभावी अंकुश लगेगा। इससे पुलिस और प्रशासन को भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में ठोस मदद मिलेगी। इस प्रणाली के अंतर्गत नगर परिषद पलवल द्वारा प्रमुख चौक-चौराहों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों तथा संवेदनशील स्थानों पर उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे लगाए जाएंगे। आधुनिक तकनीक से लैस यह व्यवस्था वास्तविक समय में निगरानी की सुविधा देगी और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्यवाही करने में सहायक सिद्ध होगी। डॉ. यशपाल ने यह भी बताया कि भविष्य में इस सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम को Integrated Command & Control Centre (ICCC) से जोड़ा जाएगा। इससे पूरे शहर की निगरानी एक ही मंच पर केंद्रीकृत हो सकेगी, जिससे सुरक्षा और प्रशासनिक नियंत्रण को और अधिक दक्षता के साथ लागू किया जा सकेगा। इस परियोजना के क्रियान्वयन से पलवल का हर कोना सुरक्षित एवं संरक्षित बनेगा।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana