सिविल सर्जन पलवल डॉक्टर सतिंद्र वशिष्ठ ने टीबी से ग्रस्त 2 मरीजों को लिया गोद

सिविल सर्जन पलवल डॉक्टर सतिंद्र वशिष्ठ ने टीबी से ग्रस्त 2 मरीजों को लिया गोद

पलवल
जिला नागरिक अस्पताल पलवल में सिविल सर्जन डॉक्टर सतिंद्र वशिष्ठ ने निश्चय मित्र बनकर टीबी से ग्रस्त 2 मरीजों को गोद लिया जो कि बहुत ही सराहनीय कार्य है। उनके द्वारा गोद लिए गए टीबी से ग्रस्त 2 मरीजों को पोषक आहार किट प्रदान की गईं तथा उन्हे 6 महीने तक पोषक आहार किट्स प्रदान की जाएगी। डॉक्टर सतिंद्र वशिष्ठ ने मरीजों की काउंसलिंग कर उन्हें नियमित दवाई लेने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि भारत को टीबी मुक्त बनाना है और टीबी को हराना है। उन्होंने ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) के कारण, लक्षण व उपचार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2 हफ्ते से ज्यादा खांसी होने पर तुरंत नजदीकी चिकित्सा केंद्र पर जाकर चिकित्सक से परामर्श करें और परामर्शनुसार बलगम व एक्स-रे आदि की जांच कराएं । उन्होंने लोगों व सामाजिक संस्थाओं से ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) के अधिक से अधिक मरीजों को गोद लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि टीबी से ग्रस्त एक मरीज की सूचना देने वाले को ₹500 तथा टीबी से ग्रस्त मरीज को ₹1000 सरकार द्वारा प्रदान किए जाते हैं। डॉ वशिष्ठ ने बताया कि टीबी होने पर 6 महीने का पूरा कोर्स करें तथा परहेज करें। उन्होंने यह भी बताया कि किसी परिवार में कोई टीबी से ग्रस्त मरीज है और उसका इलाज चल रहा है तो उस मरीज से पृथक्कीकरण बनाए रखें। टीबी से ग्रस्त मरीज के परिवार के अन्य सदस्यों को भी समय-समय पर टीबी की जांच कराते रहना चाहिए।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana