मारपीट और अपहरण के मामले में क्राइम ब्रांच पलवल ने दो आरोपी धरे, भेजे जेल

मारपीट और अपहरण के मामले में क्राइम ब्रांच पलवल ने दो आरोपी धरे, भेजे जेल

पलवल
मारपीट और अपहरण के मामले में क्राइम ब्रांच पलवल ने दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार करने में विशेष सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान मोहन नगर पलवल निवासी सलीम पुत्र रुजदार और गजराज पुत्र दुलीचंद के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच पलवल प्रभारी P/SI दीपक गुलिया के अनुसार घटना गत 6 नवंबर 2024 की है, रात को शेखपुरा पलवल निवासी यासीन पुत्र शमशेर अपने बेटे शाहरुख खान और साथी गौरव, हेमंत व मनोज के साथ बख्शी फॉर्म, शामनगर में एक शादी समारोह में गए थे। वहां अशफाक, फरदीन, सलीम व नामजद सहित अन्य 3/4 लोगों ने उन पर लाठी-डंडे और हथौड़ों से हमला कर दिया। यासीन का आरोप है कि उसे जबरन गाड़ी में डालकर मोहन नगर स्थित सलीम के ऑफिस ले जाया गया और वहां बुरी तरह पीटा गया। इस पर सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया तथा सुसंगत धारा जोड़ी गई। इस मामले में नामजद आरोपी अशफाक को NDPS के एक अन्य मामले में जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर नियम अनुसार गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी फरदीन को गिरफ्तार व एक किशोर आरोपी को अभिरक्षा में लिया जा चुका है। क्राइम ब्रांच पलवल प्रभारी ने आगे बताया कि इस मामले में विवेचना अधिकारी सहायक उप निरीक्षक मेहरचंद ने वारदात में शामिल मोहन नगर पलवल निवासी सलीम उर्फ सरदार पुत्र रुजदार और गजराज पुत्र दुलीचंद आरोपियों उपरोक्त को 1 दिसंबर को माननीय अदालत में सरेंडर करने उपरांत नियम अनुसार गिरफ्तार किया, जिन्हें एक दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर आज पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Read more

पलवल में स्थापित किया गया आधुनिक ‘सांझा बाजार’ पोर्टा केबिन - गौरव गौतम

पलवल में स्थापित किया गया आधुनिक ‘सांझा बाजार’ पोर्टा केबिन - गौरव गौतम

💡स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा नया बाजार पलवल हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वयं सहायता समूहों की महिला

By Ashok Sardana
मतदाता सूची एसआईआर 2026 का कार्य 24 जुलाई तक रहेगा जारी - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

मतदाता सूची एसआईआर 2026 का कार्य 24 जुलाई तक रहेगा जारी - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

💡अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 अक्टूबर को किया जाएगा पलवल भारत निर्वाचन आयोग की ओर से हरियाणा प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत

By Ashok Sardana
एचटेट परीक्षा में सरकार रही है विफल, परीक्षाओं के ऊपर माफियाओं का कब्जा - राव नरेंद्र सिंह

एचटेट परीक्षा में सरकार रही है विफल, परीक्षाओं के ऊपर माफियाओं का कब्जा - राव नरेंद्र सिंह

पलवल हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पलवल के गांव टीकरी ब्राह्मण स्थित केसीएम पब्लिक स्कूल में आयो

By Ashok Sardana
एसवीएसयू, केयूके और मानव रचना के बीच हुआ समझौता

एसवीएसयू, केयूके और मानव रचना के बीच हुआ समझौता

💡तीनों विश्वविद्यालय, स्टूडेंट और फैकल्टी एक्सचेंज पर मिलकर करेंगे शोध पलवल श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने कुरुक्षेत्र यूनि

By Ashok Sardana