पलवल जिले को एनसीआर क्षेत्र से बाहर किया जाए - रतन सिंह सौरोत राष्ट्रीय सचिव

पलवल जिले को एनसीआर क्षेत्र से बाहर किया जाए - रतन सिंह सौरोत राष्ट्रीय सचिव
💡
सौंपा ज्ञापन

पलवल
भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने सोमवार को पलवल जिले को एनसीआर क्षेत्र से बाहर करने की मांग को लेकर सीटीएम प्रीति रावत को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन राष्ट्रीय सचिव रतन सिंह सौरोत के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नाम दिया गया। रतन सिंह सौरोत ने कहा कि पलवल को एनसीआर में शामिल करने से इलाके को सहूलियतें मिलना तो दूर, उल्टा यह यहां के किसानों के लिए जी का जंजाल बन चुका है। एनजीटी और एनसीआर के कड़े नियमों के कारण किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री का उदाहरण देते हुए कहा कि जब मनोहर लाल प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने खुद अपने गृह जिले करनाल और पानीपत को एनसीआर से बाहर करवाने के लिए केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखी थी। अगर एनसीआर में रहने से फायदे होते, तो मुख्यमंत्री अपने ही जिलों को इससे बाहर निकालने की मांग न करते। श्री सौरोत ने बताया कि अब एनसीआर के दायरे को 150 किलोमीटर से घटाकर कम किया जा रहा है, जिसके संबंध में 16 जून को दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक होनी है। यूनियन की मांग है कि पलवल जिले को इस दायरे से तुरंत बाहर किया जाए। एनसीआर का दायरा केवल 50 किलोमीटर होना चाहिए।
जिला अध्यक्ष समंदर सिंह चौहान ने कहा कि यूनियन द्वारा 15 जून को जिला उपायुक्त कार्यालय के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा गया है। इसके साथ ही स्थानीय सांसदों और विधायकों को भी इस मांग से अवगत करवाकर समर्थन मांगा जाएगा। सौरोत ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने पलवल को एनसीआर से बाहर नहीं किया, तो आने वाले समय में जिले के किसानों को एकजुट कर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान ज्ञान सिंह चौहान, होशियार सिंह, रामबीर गहलब, अशोक कुमार, रामदयाल डागर, प्रभु सौरोत, डालचंद रायदासका, सुमरे गहलब, तेजपाल रावत, राजू मिंडकोला, भागीरथ आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana