पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज ने स्कूली बच्चों को जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक

पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज ने स्कूली बच्चों को जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक
स्कूली बच्चों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए क्लब के आयोजक

पलवल
जल जीवन मिशन के तहत पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज ने भारत विकास परिषद पलवल के सहयोग से होली चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंडरी स्कुल में जल संरक्षण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर पलवल डोनर्स क्लब के मुख्य संयोजक आर्यवीर लाॅयन विकास मित्तल ने जागरुक करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में शिक्षा के साथ साथ बच्चों में अच्छे संस्कारों की भी बेहद आवश्यकता है क्योंकि संस्कार ही आदमी को महान बनाते हैं। जल बचाने का यह संदेश स्कूली बच्चों के माध्यम से घर-घर तक अति शीघ्र व प्रभावी तरीके से पहुंच सकता है और जल रूपी अमृत को अधिक से अधिक बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि शुद्ध जल संबंधी तकनीक को अधिक से अधिक अपनाना होगा ताकि पीने वाले पानी से होने वाली बीमारियों पर अंकुश लगाया जा सके और यह कार्य तभी संभव है। जब हम सभी लोग जल संरक्षण के प्रति जागरूक होंगे। स्कूल के प्रबंधक और भारत विकास परिषद पलवल शाखा के अध्यक्ष रविदत्त शर्मा ने भी बच्चों को जागरुक करते हुए कहा कि शुद्ध जल पीने से मानव शरीर को 90% तक बीमारियां से बचाया जा सकता हैं। पानी को व्यर्थ होने से बचाने के लिए हम सभी को आगेआना होगा क्योंकि इस समय हमारे पास मीठे पानी की मात्रा केवल 1% से भी कम है। इसलिए हमें वर्षा जल के संरक्षण के लिए पारंपरिक व आधुनिक तरीके अपनाने पर बल देना होगा। कार्यक्रम में बच्चों के लिए मौखिक प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया और विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अन्त में स्कुल की प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा ने वक्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि हम सभी उत्तम जीवन शैली अपनाने का संकल्प लें। सभी अपने माता पिता की आज्ञा का पालन करते हुए देश व समाज के हित में कार्य करने के लिए संकल्पित हों और साथ ही भविष्य में भी स्कुल में ऐसे शिविरो का आयोजन किया जायेगा । इस अवसर पर ममता, राकेश, श्वेता, कुसुमलता, मोनिका, जय सिंह, हेमलता, पूजा, चमन आदि सैंकड़ों बच्चे उपस्थित थे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana