पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज द्वारा गौशाला में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज द्वारा गौशाला में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता व आयोजक गण
💡
दान की गई रक्त की हर बूंद मरीजों के लिए होती है जीवन दायिनी - बिजेन्द्र सौरोत

पलवल
पलवल के इन्द्रपुरी मोहल्ले में स्थित गौशाला में पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज ने भारतीय महावीर दल गऊशाला पलवल और श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी पलवल के सहयोग से एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं साथ ही मैक्स सुपर स्पेशलिटी हाॅस्पिटल नयी दिल्ली और कृपा आई केयर पलवल के सहयोग से एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का संयोजन क्लब के मुख्य संयोजक आर्यवीर लाॅयन विकास मित्तल, भारतीय महावीर दल गऊशाला पलवल के महासचिव अश्वनी गम्भीर और क्लब की सह संयोजक अल्पना मित्तल ने किया। शिविर का शुभारंभ जिला रेडक्राॅस सोसायटी पलवल के महासचिव बिजेन्द्र सौरोत, गऊशाला पलवल के प्रधान भिवानी दास डेम्बला, श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी के प्रधान सुशील कथुरिया, भाजपा के मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता, बंशीलाल, कृष्ण छाबड़ा, अनन्तराम शास्त्री, नरेश कथुरिया, अश्वनी वर्मा, ह्रदय कथुरिया, डा. नरेश डागर ने किया। शिविर में ह्रदय रोग विशेषज्ञ डा. गौहर आजाद हड्डी रोग विशेषज्ञ, डा. नेहा सागर और नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. श्रष्ठी श्री द्धारा लगभग 350 लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच जिसमें विशेषकर दिल, हड्डी एवं नेत्र के रोगों की जांच की गयी और रक्तदान शिविर शिविर में 20 रक्तमित्रों ने रक्तदान किया। स्वास्थ्य जांच शिविर में ईसीजी,  शुगर, हीमोग्लोबिन, बोन मिनरल डेनसिटी टेस्ट, रक्तचाप, पीएफटी आदि की भी निशुल्क जांच की गयी और निशुल्क चश्मे एवं आँखो की दवाई भी वितरीत की गयी। बिजेन्द्र सौरोत ने सभी रक्तमित्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रत्येक स्वस्थ्य व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदाता द्वारा दान की गई रक्त की हर बूंद मरीज और घायल के लिए जीवनदायिनी समान होती है। शिविर संयोजक विकास मित्तल, अश्वनी गम्भीर और अल्पना मित्तल ने भी सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई किसी ना किसी बीमारी का शिकार हो गया है। शुगर व कैंसर जैसी बीमारियों ने लोगों को घेर लिया है। पहले जैसी मेहनत के काम ना रहने के कारण अब काफी लोगों को शुगर होने लगी है। उन्होंने लोगों का आहवान किया कि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रक्तदान से किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है। इसका अहसास हमें तब होता है, जब कोई हमारा अपना जिंदगी और मौत से जूझ रहा होता है। इसीलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए। शिविर के संचालन में संदीप, सीनियर ओप्टो अरमान अली, संतोष, मैनेजर नवीन चौधरी, प्रेम कुमार चौहान, नेपाल सिंह, शना, अन्नु, आलोक, पिंकी, संजय, संजीव, पूजा, रितिक, प्रवीण, आदि ने सहयोग दिया।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana