पलवल डोनर्स क्लब ने पितृपक्ष की अमावस्या पर वृद्धाश्रम में दी सेवाएं

पलवल डोनर्स क्लब ने पितृपक्ष की अमावस्या पर वृद्धाश्रम में दी सेवाएं

पलवल
​बघौला गांव स्थित 'सेवा घर' वृद्ध आश्रम में पलवल डोनर्स क्लब ने पितृपक्ष की अमावस्या के अवसर पर एक नेक पहल की। क्लब के सदस्यों ने आश्रम जाकर बुजुर्गों की सेवा कर आशीर्वाद लिया और उनके लिए आवश्यक खाद्य सामग्री वितरित की। कार्यक्रम का संयोजन पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज के मुख्य संयोजक और सह संयोजक आर्यवीर लायन विकास मित्तल और अल्पना मित्तल ने किया। इस अवसर पर विकास मित्तल एवं अल्पना मित्तल ने आश्रम की संचालक कान्ता शर्मा व अमर सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि आश्रम में आने का मुख्य उद्देश्य बुजुर्ग व्यक्तियों के साथ कुछ समय बिताना है क़्य़ोकि इनसे मिलने वहां कोई नही आता। उन्होने कहा कि भले ही आज के युवा बहुप्रतिभा के धनी हैं। हर काम में माहिर हैं, लेकिन बुजुर्गों का हमारे परिवार व समाज में एक विशेष स्थान है। जो काम बुजुर्ग अपने तुजुर्बे से कर सकते हैं। वह आज के युवा किताबें पढ़कर भी नहीं कर सकते। इसलिए बुजुर्गाें का हमेशा पूरा सम्मान होना चाहिए और उनका उद्देश्य केवल सामग्री देना नहीं, बल्कि बुजुर्गों के साथ एक भावनात्मक रिश्ता बनाना है, ताकि उन्हें अकेलापन महसूस न हो। उन्होंने सभी बुजुर्गों को आवश्यक वस्तुएं भी भेंट कीं, जिससे उनके चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने बुजुर्गों को नेत्रदान और अंगदान के महत्व के बारे में जागरूक किया और उन्हें इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित भी किया। उन्होने बताया कि भविष्य मे भी संस्था आश्रम में निशुल्क स्वास्थ्य जांच आदि की भी व्यवस्था में सहयोग करती रहेंगी।​वृद्धाश्रम की संयोजिका कांता शर्मा ने इस सराहनीय कार्य के लिए पलवल डोनर्स क्लब का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर  जगदीश, उर्मिला, रुद्र नारायण, विकल्प, विवेक, विनीत, मुकुल  आदि का विशेष सहयोग रहा।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana