हरिद्वार से पलवल तक 101 लीटर गंगाजल की पैदल कांवड़ यात्रा लेकर आ रहे हैं पलवल -जिले के ग्राम अहरवां निवासी भोला, अजय रावत व उनकी टीम ने किया सीकरी में प्रवेश

हरिद्वार से पलवल तक 101 लीटर गंगाजल की पैदल कांवड़ यात्रा लेकर आ रहे हैं पलवल -जिले के ग्राम अहरवां निवासी भोला, अजय रावत व उनकी टीम ने किया सीकरी में प्रवेश

पलवल
भक्ति और संकल्प का परिचय देते हुए हरिद्वार से पलवल पंचवटी धाम मंदिर तक 101 लीटर गंगाजल पैदल लाकर भगवान शिव को अर्पित करेंगे और 23 जुलाई को सुबह 8 बजे जलाभिषेक करेंगें। यह कठिन यात्रा न सिर्फ उनकी आस्था को दर्शाती है बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणा भी है भोला व अजय रावत की इस अनूठी कांवड़ यात्रा की पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है। यह यात्रा 45 दिन की और 300 किलोमीटर की बतलाई जा रही है। भोला अजय रावत ने विधानसभा चुनाव से पहले संकल्प किया कि गौरव गौतम की जीत की खुशी के बाद हरिद्वार से पलवल पंचवटी धाम मंदिर तक 101 लीटर गंगाजल लेकर पैदल कावड़ यात्रा लायी जाएगी, वही कार्य उन्होंने कर दिख लाया है। भोला व अजय रावत ने अपनी इस कावड़ पर उन्होंने पलवल के विधायक व हरियाणा सरकार में खेल मंत्री गौरव गौतम व पृथला विधानसभा के पूर्व विधायक नयनपाल रावत का फोटो लगाया हुआ है। भोला व अजय रावत ने बताया कि बदरपुर बार्डर में हमारी कावड़ प्रवेश के बाद हमें पूर्व विधायक नयनपाल रावत की पूरी टीम का खाने से लेकर व हर तरीके से पूरा सहयोग मिल रहा है वहीं बल्लभगढ़ के सीकरी में पहुँचनें पर हनुमान चालीसा परिवार बामनीखेड़ा पलवल के संयोजक समाजसेवी सतबीर उर्फ सोनू बजरंगी ने भोला, अजय रावत व उनकी टीम का फूल मालाओं से जय श्री राम का पटका पहनाकर के अभिवादन किया।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana