पलवल मार्केट कमेटी का ऑक्शन अधिकारी सतीश एक लाख तीस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुआ गिरफ्तार

पलवल मार्केट कमेटी का ऑक्शन अधिकारी सतीश एक लाख तीस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुआ गिरफ्तार
💡
भनक पड़ने पर भागते हुए अधिकारी को एंटी करप्शन ब्यूरो फरीदाबाद की टीम ने किया काबू

पलवल
विजिलेंस फरीदाबाद की टीम ने आरोपी सतीश नीलामी अभिलेखक कार्यालय सचिव, मार्किट कमेटी पलवल को शिकायतकर्ता से एक लाख तीस हजार रूपए नकद बतौर रिश्वत लेते हुए शिकायतकर्ता के घर प्रेम विहार के पास से गिरफ्तार किया है।
​शिकायतकर्ता ने विजिलेंस टीम को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी ताई ने अपने नाम से दो दुकाने नई सब्जी मण्डी पलवल अपने पोते के नाम स्थानांतरण की गई थी, जो रिश्ते में उसका भतीजा लगता है। उसने व उसके भतीजे ने एक दरखास्त अलॉटमेंट लेटर ट्रांफेर करवाने के लिए मार्किट कमेटी पलवल के दफ्तर में दी। आरोपी सतीश नीलामी अभिलेखक कार्यालय सचिव, मार्किट कमेटी पलवल ने उसके एवज में उससे रिश्वत की माँग की गई। आरोपी सतीश उपरोक्त उससे पहले 50 हजार रुपए बतौर रिश्वत के रूप में ले चुका है तथा उनके द्वारा 60 हजार रुपए काम होने के बाद आरोपी को देने तय हुए व सरकारी फीस इस राशी से अलग देनी तय थी। आरोपी द्वारा उनकी दुकानों का Completion Certificate व letter तैयार होने के बाद उनसे बकाया 60,000/-रू. के अतिरिक्त 1,20,000/-रू. नकद अलग से रिश्वत की मांग की जा रही है। आरोपी सतीश उपरोक्त उससे कहता है, कि इस राशी में से 1,00,000/-रू. उसके द्वारा सचिव मार्किट कमेटी पलवल को देने है नहीं तो तुम्हारा सर्टिफिकेट नहीं देंगे और तुम्हारे ऊपर 10 लाख रूपए अलग से जुर्माना लगा देंगे। उसके द्वारा आरोपी सतीश उपरोक्त से बार-बार अनुरोध करने पर उसके द्वारा कुल 1,30,000/- रुपए नकद रिश्वत देने बारे सहमति दी गई है।शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्यवाही करते हुये विजिलेंस टीम फरीदाबाद द्वारा आरोपी सतीश को शिकातयकर्ता से 1,30,000/- रुपए नकद रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी के विरूद्व अभियोग संख्या 20 धारा 7 पी.सी. एक्ट थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में दर्ज किया गया है।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana