पलवल के खिलाड़ी कपिल बैंसला ने कजाकिस्तान में रचा इतिहास, जीता स्वर्ण पदक

पलवल के खिलाड़ी कपिल बैंसला ने कजाकिस्तान में रचा इतिहास, जीता स्वर्ण पदक
स्वर्ण पदक विजेता कपिल बैंसला, उनके साथी व भारतीय कोच
💡
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कपिल बैंसला को दी बधाई

पलवल
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कजाकिस्तान में आयोजित 16वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर पलवल के होनहार खिलाड़ी कपिल बैंसला को बधाई दी। कपिल ने 10 मीटर एयर पिस्टल मेंस जूनियर फाइनल में शीर्ष स्थान प्राप्त कर यह गौरव हांसिल किया।मुख्यमंत्री ने फोन पर कपिल से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। उन्होंने कपिल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आश्वस्त किया कि राज्य सरकार खेलों के विकास और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। खेल मंत्री गौरव गौतम ने भी कपिल को बधाई देते हुए कहा कि उनका यह स्वर्ण पदक न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उल्लेखनीय है कि कपिल बैंसला ने 10 मीटर एयर पिस्टल मेंस जूनियर फाइनल में प्रथम स्थान प्राप्त कर भारत का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल हरियाणा, बल्कि पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana