धौलागढ़ में हुई ब्लाइंड लूट वारदात में चार डकैतों को पलवल पुलिस ने 24 घंटे में किया काबू

धौलागढ़ में हुई ब्लाइंड लूट वारदात में चार डकैतों को पलवल पुलिस ने 24 घंटे में किया काबू
💡
अदालत में पेश कर लिया 4 दिन का रिमांड

पलवल
सीआईए पलवल टीम ने धौलागढ़ में हुई ब्लाइंड लूट वारदात का चंद घंटो में पर्दाफाश करते हुए वारदात में शामिल सभी चारों आरोपी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। डीएसपी मुख्यालय पलवल ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 6 अक्टूबर की बीती रात्रि के समय करीब 1:30 बजे चार अज्ञात लुटेरों ने धौलागढ़ में गन पॉइंट पर नगदी एवं जेवरात लूट की वारदात का अंजाम दिया और पीड़ित परिवार की मोटर साइकिल एवं स्कूटी लेकर फरार हो गए। इस संबंध में पीड़ित ओमप्रकाश की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इस ब्लाइंड लूट वारदात पर पुलिस अधीक्षक ने कड़ा संज्ञान लिया तथा मौका घटनास्थल का दौरा कर आरोपियों की जल्द से जल्द धर पकड़ के निर्देश दिए, जिन पर कार्रवाई करते हुए सीआईए पलवल प्रभारी SI दीपक गुलिया टीम ने चंद घंटो में ही साइबर तकनीकी एवं विश्वसनीय मुखबर तंत्र के आधार पर इस ब्लाइंड लूट का पर्दाफाश करते हुए सभी चारों आरोपियों को गांव धौलागढ़ से धर दबोचा। आरोपियों की पहचान गांव धौलागढ़ निवासी नवीन, सचिन, रविंद्र उर्फ रवि व धर्मेंद्र उर्फ मोनू के रूप में हुई है।
अभी तक आरोपियों द्वारा यह पहली वारदात को अंजाम देना पाया गया है, साथ लगते जिलों व राज्यों से रिकॉर्ड खंगलवाया जा रहा है। उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लूटे रूपये/वस्तु तथा वारदात में प्रयुक्त हथियार एवं वाहन को बरामद करने हेतु आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana