गैस पाइप लाइन में आगजनी मामले में पुलिस ने एक्सईएन, सुपरवाइजर एवं दो टेक्नीशियन को किया गिरफ्तार

गैस पाइप लाइन में आगजनी मामले में पुलिस ने एक्सईएन, सुपरवाइजर एवं दो टेक्नीशियन को किया गिरफ्तार
पलवल पुलिस ने गैस पाइप लाइन आगजनी मामले चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हए।

पलवल
12 नवंबर 2024 को दोपहर के समय शहर के ओल्ड जीटी रोड पर हुई आगजनी मामले में जानकारी देते हुए डीएसपी पलवल महेंद्र कुमार ने बताया कि ओल्ड जीटी रोड पर स्थित मोतीलाल पार्क के पास पानी लीकेज की सूचना पर मरम्मत हेतु जन स्वास्थय विभाग द्वारा जेसीबी के माध्यम से पाइपलाइन तलाशने हेतु खुदाई करवाई जा रही थी कि खुदाई के दौरान अंडर ग्राऊंड जा रही पीएनजी की पाइप लाइन टूट गई और गैस का रिसाव होने लगा और देखते ही देखते आग लग गई। जिससे वहां चाय विक्रेता हरीशचंद निवासी शिवविहार कॉलोनी पलवल की आग की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। लगी आग से दो बैटरी दुकान, एक चाय दुकान, मौका पर खुदाई कर रही जेसीबी तथा वहां खड़ी तीन मोटरसाइकिल जल गई। आग पर दमकल गाड़ियों ने काबू पाया। इस आगजनी के संबंध में मृतक के भाई लक्ष्मण की शिकायत के आधार पर जन स्वास्थ्य विभाग एवं अदानी गैस तथा अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। डीएसपी पलवल ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस कप्तान पलवल चंद्र मोहन आईपीएस ने मौका पर पहुंचकर घटना के जिम्मेदार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।आगजनी के संबंध में प्रत्येक एंगल एवं गहराई से जांच की गईं तथा मामले में जन स्वास्थ्य विभाग एवं अदानी गैस कर्मचारियों की लापरवाही से व्यक्ति की मृत्यु होनी पर पुलिस द्वारा जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन अमित निवासी गांव बघोला तथा अदानी गैस के सुपरवाइजर विशाल निवासी गौरई अलीगढ़, दो टेक्नीशियन कर्मचारी शमशाद निवासी अलीगढ़ तथा शैलेंद्र निवासी ग्वालियर, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वहीं पुलिस कप्तान पलवल चंद्र मोहन आईपीएस ने मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर के अधिकारी की क्यों ना हो कानून से नहीं बच पाएगा। इस हादसे के पीछे अन्य जो भी जिम्मेवार होगा वह जल्द ही कानून की सलाखों के पीछे होगा। मामले की विवेचना के लिए विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को आज अदालत में पेश किया। जहां चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana