विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए पलवल पुलिस पूरी तरह तैयार -चंद्रमोहन एसपी पलवल

विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए पलवल पुलिस पूरी तरह तैयार -चंद्रमोहन एसपी पलवल
इस्लामाबाद कालोनी में एसपी पलवल चंद्रमोहन प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक करते हुए।

लोकतंत्र के महापर्व में योगदान देते हुए निर्भय होकर मताधिकार का करें प्रयोग - चंद्रमोहन एसपी पलवल

पलवल
प्रस्तावित 5 अक्टूबर विधानसभा चुनाव के मध्य नजर पुलिस कप्तान पलवल चंद्रमोहन आईपीएस के कुशल निर्देशन में जिला पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है। निरंतर फ्लैग मार्च एवं स्थानीय लोगों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज एसपी पलवल चंद्र मोहन की अध्यक्षता में थाना कैंप पलवल क्षेत्र अंतर्गत इस्लामाबाद कॉलोनी में स्थानीय एवं प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक की गई। इस दौरान डीएसपी चांदहट महेंद्र सिंह, निरीक्षक राजेंद्र कुमार प्रभारी इलेक्शन सेल पलवल, निरीक्षक मनोज कुमार प्रभारी थाना कैंप पलवल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। बैठक में एसपी ने कहा कि विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने को लेकर पलवल पुलिस पूरी तरह से तैयार है सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा पुख्ता पुलिस प्रबंध किए गए हैं।विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने को लेकर पलवल पुलिस के जवान तथा पैरामिल्ट्री की 3 कंपनियों को जिला के अलग-2 क्षेत्रों में तैनात किया जा चुका है। जिला में आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के साथ साथ चप्पे-चप्पे पर पुलिस द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन आईपीएस ने बताया कि विधानसभा चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिला में कानून व्यवस्था सुचारू रखने के लिए इससे जुड़े प्रत्येक पहलू का बारीकी से अध्ययन किया गया है। उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर को जिला में मतदान के लिए सभी मतदान केन्द्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अलावा संवेदनशील एवं वल्नरेबल मतदान केन्द्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इन बूथों पर सुरक्षा के इंतजाम चाक-चौबंद रहेंगे।उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर 3 अंतरराज्यीय तथा 12 जिला के भीतर नाके लगाए गए है जहां पर पुलिस की टीमों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही जिला में फ्लाइंग स्क्वायड टीम, स्टेटिक सर्विलांस टीम तथा क्विक रिस्पांस टीम बनाई गई है। पुलिस कप्तान ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए यह सबका उत्तरदायित्व है कि हम इन्हें शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि आमजन को चाहिए कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना योगदान देते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करें। लोग निष्पक्ष तथा निर्भय होकर 5 अक्टूबर को वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर जरूर जाएं तथा अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए कहा आप कि किसी भी तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में सूचना नजदीकी पुलिस थाना, चौकी, विशेष यूनिट, पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 नम्बर पर दे सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जायेगी। इसके अतिरिक्त विधानसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर किसी भी राजनीतिक दल के प्रत्याशी द्वारा आदर्श चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना की एवज मे एवं वोट पाने के लिए नगदी, शराब या किसी अन्य प्रलोभन पर सूचना जिला चुनाव अधिकारी एवं पलवल पुलिस को देने बारे अपील की है ताकि विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से कराया जा सकें।
पुलिस कप्तान ने इस दौरान कड़े शब्दों में कहा कि चुनाव में विघ्न डालने की कोशिश भी की गई तो ऐसे असामाजिक तत्व को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana