पलवल पुलिस ने एक दिन में किये 341 चालान, वसूला 10.85 लाख रुपये का जुर्माना

पलवल पुलिस ने एक दिन में किये 341 चालान, वसूला 10.85 लाख रुपये का जुर्माना

पलवल
बिना नंबर प्लेट, काली फिल्म व मोडिफाइड साइलेंसर वाले वाहन अक्सर लूट, स्नैचिंग, मादक पदार्थ तस्करी व अन्य आपराधिक वारदातों में इस्तेमाल होते हैं। सघन चेकिंग के दौरान ऐसे वाहनों को चिन्हित कर उनके चालक व कागजातों की जांच की का रही है । इसी कड़ी में बीते दिन यातायात पुलिस व जिला पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा विशेष नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग की गई। यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक जगबीर सिंह के अनुसार जिले भर में दोनों SWAT टीमों सहित सभी थानों की टीमों ने मिलकर यह अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान जहां एक तरफ यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई की गई, वहीं दूसरी तरफ बिना नंबर प्लेट, काली फिल्म लगे व मोडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों की गहनता से जांच की गई, क्योंकि प्रायः ऐसे वाहन अपराध में प्रयोग किए जाते हैं। ड्रंकन ड्राइविंग करने वाले लोग नशे की हालत में न केवल दुर्घटना बल्कि झगड़ा-फसाद व अन्य अपराध को भी अंजाम दे सकते हैं, इसलिए इन पर विशेष कार्रवाई की गई। इस अभियान के तहत कुल 341 चालान किए गए। शराब पीकर वाहन चलाने के 30, काली फिल्म लगाने के 56, मोडिफाइड साइलेंसर के 3 तथा बिना नंबर प्लेट के 69 वाहन चालकों के चालान किए गए। संदिग्ध पाए जाने पर 11 वाहनों को इम्पाउंड भी किया गया है। एक दिन की इस कार्रवाई में कुल 10 लाख 85 हजार से अधिक रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana