पलवल पुलिस ने चलाया "आपरेशन लगाम" ना रील में गुंडागर्दी, ना रोड पर मनमानी

पलवल पुलिस ने चलाया "आपरेशन लगाम" ना रील में गुंडागर्दी, ना रोड पर मनमानी
💡
मात्र 22 दिनों में कुल 9106 वाहनों का चालान
💡
करीब ढाई करोड़ रूपये का जुर्माना
💡
5 स्पेशल टीमों का हुआ गठन

पलवल
डी०एस०पी० ट्रैफिक पलवल ने मीडिया को संबोधित करते हुये बताया कि 6 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक पलवल नीतीश अग्रवाल द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक का चार्ज संभालते ही पलवल पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला पुलिस लगातार अपराध एवं अपराधियों पर शिकंजा कस रही है तथा निरंतर अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे भेज रही है। अब तैयार किए गए एक्शन रोड मैप अनुसार जिले में अपराध पर अकुश लगाने एवं सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विशेष "आपरेशन लगाम" ना रील में गुंडागर्दी, ना रोड पर मनमानी की शुरूआत की गई है।
डी०एस०पी० ने बताया कि "आपरेशन लगाम" तहत रोड पर मनमानी करने तथा यातायात नियमो की उल्लघना करने वालों के खिलाफ SWAT टीमों सहित कुल पांच टीमों का गठन किया गया है इनके अलावा थाना व चौकी स्तर पर भी निस्तर कड़ी कार्यवाही जारी है। उन्होंनें बीते 22 दिनों का हवाला देते हुये बताया कि पलवल पुलिस ने 9106 वाहनों का चालान किया जिनमें 249 वाहनों को चिन्हित कर इम्पाउंड किया गया जिनमें 508 ड्रिंकिंग ड्राइविंग चालान, 1101-ब्लैक फिल्म, 16- रेड ब्लू लाइट, 88 मॉडिफाई साइलेंसर बुलेट पटाखा, 1157 विदाउट नंबर प्लेट, 1001 विदाउट पैटर्न नंबर प्लेट, तथा 114 प्रेशर हॉर्न चालान मुख्यतः शामिल है। सभी वाहनों पर करीब ढाई करोड का जुर्माना किया गया जिसमें से 11.50 लाख रूप्ये का जुर्माना वसूला जा चुका है।
डी०एस०पी० ने बताया कि "आपरेशन लगाम" तहत सोशल मीडिया पर गैंगस्टर प्रवृत्ति को बढावा देने तथा हवाबाजी करने वाले अकाउंट की सतत निगरानी हेतु स्पेशल टीम का गठन किया गया है जिसके द्वारा अभी तक गैंगस्टर प्रवृत्ति को बढ़ावा तथा हवाबाजी से जुड़े 10 इंस्ट्राग्राम अकाउट तथा 150-200 रील / पोस्ट डिलिट कराये जा चुके है। इसके अलावा दर्जनों लोगों की काउसलिंग की गई, जिन्होंने काउंसलिंग के दौरान स्वय अपने सोशल मीडिया account से आपत्तिजनक वीडियो डिलीट की, जिससे समाज में भय उत्पन्न न हो तथा हमारा युवा वर्ग इन रीलों को देखकर भ्रमित होकर इन के झासे में न आए।
डीएसपी ने बताया कि "आपरेशन लगाम" तहत पलवल पुलिस का पथभ्रष्ट लोगों को कड़ा एवं स्पष्ट सदेश है कि अब पलवल में कोई भी रील में गुडागर्दी या रोड पर मनमानी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इन पर पूर्णतया अकुश लगाने के लिए स्पेशल सैल व टीमों का गठन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि किसी भी आपत्तिजनक रील/पोस्ट सोशल मीडिया पर मिलती है तो उस रील को मोबाईल न० 8813999612 तथा रोड पर कोई भी अपनी मनमानी के लिए यातायात नियमों की अवहेलना करता है तो उसका फोटों/विडियो थाना यातायात प्रबंधक के मोबाईल न० 8930202034 के व्हाटसप्प पर भेजें तत्काल उन पर सज्ञान लेकर कठोर कार्यवाही की जायेगी।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana