दिल्ली बम ब्लास्ट के मध्यनज़र पलवल पुलिस अलर्ट, जिले में सर्च अभियान जारी

दिल्ली बम ब्लास्ट के मध्यनज़र पलवल पुलिस अलर्ट, जिले में सर्च अभियान जारी
💡
पलवल पुलिस ने स्पेशल कमांडो साथ मस्जिदों, रेलवे स्टेशन व होटलों का चेकिंग अभियान चलाया

पलवल
दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट की घटना को देखते हुए जिला पलवल पुलिस पूरी तरह सतर्क है । पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को मज़बूत किया गया है। किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए पलवल पुलिस हाई अलर्ट पर है। पुलिस अधीक्षक पलवल वरुण सिंगला द्वारा जिले के सभी थाना प्रबंधकों व चौकी इंचार्जों को अपने-अपने क्षेत्र में पैनी निगरानी बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नज़र रखने तथा सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार, धार्मिक स्थलों आदि पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा समय- समय पर चैकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में थाना कैंप, शहर, उटावड, बहीन पुलिस टीम ने पुलिस बल साथ थाना क्षेत्र में पड़ने वाली मस्जिद व स्नीफर डॉग कि मदद से मस्जिदों, रेलवे स्टेशन, होटल, वाहनों, सदिंग्ध वस्तुओं व जगह की सघन चेकिंग अभियान चलाया। पलवल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्क रहें, किसी भी अनजान वस्तु या व्यक्ति के प्रति सावधानी बरतें और अफवाह फैलाने से बचें। किसी भी स्थान पर कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे, तो तुरंत 112 नंबर या नजदीकी थाने में सूचना दें।जिला पलवल पुलिस की टीमें पूरी मुस्तैदी से अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन कर रही हैं ताकि जिला में शांति, कानून एवं व्यवस्था पूरी तरह बनी रहे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana