कांवड़ यात्रा को सुरक्षित व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पलवल पुलिस सतर्क - नीतीश अग्रवाल

कांवड़ यात्रा को सुरक्षित व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पलवल पुलिस सतर्क - नीतीश अग्रवाल

पलवल
कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुगम तरीके से संपन्न कराने के लिए पलवल पुलिस पूरी तरह से सतर्क और तैयार है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा के प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है, ताकि आम जनता को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो और कांवड़ियों को भी सुगम मार्ग मिल सके। मुख्य मार्गों, कांवड़ शिविरों और संवेदनशील स्थानों पर 24 घंटे पुलिस गश्त जारी रहेगी। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों और सोशल मीडिया के माध्यम से भी असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने सभी कांवड़ियों और आम नागरिकों से शांति व सौहार्द बनाए रखने तथा पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन नंबर पर देने का अनुरोध किया गया है।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana