पलवल पुलिस का नशे के खिलाफ जागरुकता अभियान निरंतर जारी

पलवल पुलिस का नशे के खिलाफ जागरुकता अभियान निरंतर जारी
नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान में पलवल पुलिस लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए।
💡
जिला पुलिस की टीमों ने जागरूकता अभियान चलाकर 3000 लोगों को नशे के बारे में किया जागरूक
💡
नशा गतिविधियों की सूचना MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 पर करें

पलवल
जिला पुलिस की नशा मुक्ति टीम प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार देशभर में चल रहे "नशा मुक्त भारत" अभियान अंतर्गत एसपी वरुण सिंगला, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस की विभिन्न टीम लगातार युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा व खेलों से नाता जोड़ने का संदेश दे अलख जला रही है। इसी कड़ी में जिला पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने स्थानीय थाना प्रबंधकों की टीम के साथ तालमेल स्थापित कर देवीलाल पार्क पलवल, जिला के गांव जिनमें चांदहट, उटावड़, मालपुरी, चिल्ली, रूपड़ाका शामिल है में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं सेमिनार का आयोजन कर नौजवान युवा-युवतियों व आमजन को नशा के दुष्प्रभाव से जागरूक कर उन्हें शिक्षा एवं खेल से जुड़ने बारे प्रेरित किया साथ ही उन्हें नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई। आज पुलिस की उपरोक्त टीमों ने लगभग 3000 लोगों को इस अभियान में नशे के खिलाफ शपथ दिलाई जिसमें उपरोक्त लिंक पर e-pledge भी शामिल है।
पुलिस टीमों ने इस अवसर पर आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जहां पुलिस टीमों द्वारा नशा तस्करों पर कड़ा शिकंजा कसा जा रहा है, वही शिक्षा व खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं तथा आम जन को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपने आप को नशे से दूर रखें तथा समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें तथा अपने बच्चों की गतिविधियों पर निगाह रखने की हिदायत दी। पुलिस प्रशासन द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बढ़ चढ़कर भाग ले ताकि समाज को पूरी तरह से नशा मुक्त किया जा सके। पलवल के देवीलाल पार्क में उपस्थित युवाओं व आमजन को संबोधित करते हुए थाना कैंप पुलिस की टीम ने बताया कि नशा एक सामाजिक बुराई है तथा अपराधों की जड़ है, इसलिए युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा तथा खेलकूद में अपनी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने मां-बाप के सपनों को साकार करें तथा इलाके के नाम को रोशन करें।
जागरूकता टीमों नें बताया नशा के दुष्प्रभाव से व्यक्ति कभी संभल नहीं पाता है। नशा,नाश है जिस एक व्यक्ति के साथ साथ उसका परिवार भी बर्बाद हो जाता है इस से दूर रहे इसको किसी भी इन्जाय इत्यादि के लिए प्रयोग ना करें क्योकि पहले तो व्यक्ति छोटे मोटे नशे करता है फिर धीरे धीरे वह बडे नशे का प्रयोग करनें लग जाता है। फिर व्यक्ति कुछ कार्य करनें के काबिल नही रहता और सिर्फ नशे के बारे में ध्यान रखता है। पहले पहल घर से चोरी इत्यादि करनें लग जाता है फिर वह बाहर छोटे छोटे अपराध को अन्जाम देकर फंस जाता है। धीरे धीरे उस व्यक्ति के साथ उसके परिवार भी बर्बाद हो जाता है। इस संबंध में पुलिस नें आमजन से अपील करते हुए कहा कि अगर आपके पास किसी प्रकार की नशे सबंधी सूचना है कोई व्यक्ति नशे का प्रयोग करता है या नशे की सप्लाई इत्यादि करता है तो इस बारे पुलिस को 1933 या डायल 112 नंबर पर सूचित करे ताकि नशे के सौदागरों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके और युवा पीढी को नशे की दलदल से बचाया जा सके। पता व जानकारी बतानें वालें व्यक्ति का नाम पता गुप्त रखा जायेगा।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana