पलवल निवासी योगेश कौशिक नेशनल पैरा शूटिंग चैंपियनशिप में हुआ क्वालीफाई

पलवल निवासी योगेश कौशिक नेशनल पैरा शूटिंग चैंपियनशिप में हुआ क्वालीफाई
💡
अब भारतीय टीम के लिए ट्रायल

पलवल
नई दिल्ली स्थित डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में चल रही 6वीं नेशनल पैरा शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में पलवल जिले के गांव कुसलीपुर निवासी योगेश कौशिक ने हरियाणा की तरफ से 10 मीटर एयर पिस्टल कैटेगिरी में खेलते हुए भारतीय टीम के लिए होने वाले ट्रायल के लिए क्वालीफाई कर लिया है । चैंपियनशिप का आयोजन 5 दिसंबर से 10 दिसंबर तक किया जा रहा है। नेशनल चैंपियनशिप क्वालिफाई करने के बाद योगेश कौशिक अब भारतीय टीम में चयन के लिए ट्रायल में खेलेंगे। जिसका आयोजन फरवरी 2026 में होगा। इस अवसर पर कोच शांतनु ठाकुर ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा यह हम सभी के लिए खुशी का अवसर है कि पलवल जिले से योगेश कौशिक ने इस नेशनल पैरा शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है और अब भारतीय टीम में खिलाड़ीयों के चयन के लिए ट्रायल होगा, जिसके लिए योगेश कौशिक ने क्वालीफाई किया है और मुझे पूरा विश्वास है कि योगेश कौशिक ट्रायल में भी क्वालीफाई होंगे और भारतीय टीम में चयनित होकर शानदार प्रदर्शन करते हुए आने वाले अंतरराष्ट्रीय पैरा शूटिंग चैंपियनशिप और पैरा ओलंपिक शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करेंगे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana