पलवल एसडीएम ज्योति ने रैन बसेरों का किया निरीक्षण - जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल व भोजन

पलवल एसडीएम ज्योति ने रैन बसेरों का किया निरीक्षण - जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल व भोजन

पलवल
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की ओर से संचालित किए जा रहे रैन बसेरों का पलवल की एसडीएम ज्योति ने बीती रात को निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ जिला रेडक्रॉस सोसाइटी पलवल की लेखाकार अंजली भयाना व उनकी टीम मौजूद रही। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पलवल के बस अड्डा एवं जाट धर्मशाला के रैन बसेरे में ठहरे बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल व भोजन वितरित किए। एसडीएम ज्योति ने रैन बसेरों में पुरुषों एवं महिलाओं के लिए की गई अलग-अलग ठहरने की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने साफ सफाई, सुरक्षा, पेयजल, भोजन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम ज्योति ने आमजन से अपील की कि वे ठंड से बचाव के सभी आवश्यक उपाय करें और यदि किसी को कोई बेसहारा व्यक्ति दिखाई दे तो उसे नजदीकी रैन बसेरे में पहुंचाने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड के कारण असहाय न रहे, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से कृतसंकल्प है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में रैन बसेरे पलवल बस अड्डा, रसूलपुर चौक के नजदीक स्थित जाट धर्मशाला, हथीन के गहलब रोड पर श्रीराम मंदिर, होडल के अंबेडकर भवन तथा हसनपुर बस अड्डा के समीप स्थित उपकार मंडल में स्थापित किए गए हैं, जहां जरूरतमंद व्यक्ति आश्रय प्राप्त कर सकते हैं। एसडीएम ने कहा कि ठंड के मौसम में निराश्रितों को रैन बसेरों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिला रेडक्रॉस सोसायटी पलवल की ओर से गद्दे, कंबल एवं अन्य आवश्यक सामग्री की भी समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि जरूरतमंदों को राहत मिल सके। जिला प्रशासन द्वारा रैन बसेरों की व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि ठंड के दौरान किसी भी निराश्रित को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana