यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सितंबर को पलवल बंद का आह्वान किया गया है। इस दिन शहर के प्रमुख बाजार बंद रहेंगे और मीनार गेट को जंतर-मंतर का स्वरूप देते हुए शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। पलवल ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अमन भारद्वाज ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि यूजीसी के बैक रोल और नए इक्विटी नियमों को लेकर समाज में भारी रोष है। उन्होंने व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से 7 सितंबर को अधिक संख्या में मीनार गेट पहुंचकर प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की। भारद्वाज ने कहा कि बंद को लेकर व्यापारियों में उत्साह है और सभी बाजार बंद रहेंगे। लोगों को आंदोलन के उद्देश्य और मांगों के प्रति जागरूक करने के लिए शहर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक नयनपाल रावत भी समर्थकों के साथ धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन देंगे, जिससे बड़ी संख्या में भीड़ जुटने की उम्मीद है। प्रेस वार्ता में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बलराम गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण गर्ग, वैश्य अग्रवाल सभा के प्रधान ओमप्रकाश गुप्ता, सुशील काले, एडवोकेट मुनीष भारद्वाज, चंदीराम गुप्ता, शांतनु ठाकुर सहित कई सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा।

Read more

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
ओम इंटरनेशनल स्कूल में नशा मुक्ति कार्यक्रम, बच्चों को दिलाई नशे के खिलाफ प्रतिज्ञा

ओम इंटरनेशनल स्कूल में नशा मुक्ति कार्यक्रम, बच्चों को दिलाई नशे के खिलाफ प्रतिज्ञा

पलवल प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को ओम इंटरनेशनल सी.एम. स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयो

By Ashok Sardana
पलवल में 5 सितंबर से 27 सितंबर तक लगेगा विशाल एवं भव्य बलदेव छठ मेला

पलवल में 5 सितंबर से 27 सितंबर तक लगेगा विशाल एवं भव्य बलदेव छठ मेला

💡रामलीला से शोभायात्रा तक होंगे अनेक कार्यक्रम पलवल बलदेव छठ मेला समिति, पलवल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव

By Ashok Sardana
गंदगी व जलभराव की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने भाजपा नेताओं को लताड़ा

गंदगी व जलभराव की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने भाजपा नेताओं को लताड़ा

पलवल हरियाणा के पलवल में दिन प्रतिदिन बिगड़ रही सफाई व्यवस्था एवं जलभराव के मुद्दे पर ब्लॉक कांग्रेस पलवल अध्यक्ष अनूप पराशर एवं प्रवक्ता महावी

By Ashok Sardana