पलवल में ट्रैफिक पुलिस ने सर्विस लेन पर अवैध पार्किंग को हटाने के लिए चलाया अभियान

पलवल में ट्रैफिक पुलिस ने सर्विस लेन पर अवैध पार्किंग को हटाने के लिए चलाया अभियान

पलवल
दिसंबर का महीना शुरू हो चुका है। लगातार हो रही ठंड के कारण अब तापमान काफी नीचे लगातार गिरने लगा है। पहाड़ों पर पड़ रही बर्फ के कारण आने वाले दिनों में धुंध का असर देखा जा सकता है। जिसको लेकर जिला ट्रैफिक पुलिस की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ लगते सर्विस लेन पर हो रहे अवैध पार्किंग और लंबे समय से खड़ी कंडम गाड़ियों को हटाने के लिए अभियान चलाया गया दिखाई दे रहा है। यह तस्वीरें राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ लगती सर्विस लेन की है जहां पर स्थानीय लोगों ने अपनी कंडम गाड़ियों को सड़क के किनारे लंबे समय से खड़ा किया हुआ है कंडम गाड़ियों के सहारे लोग अपनी गाड़ियों को पार्किंग स्थल बना कर छोड़ कर चले जाते हैं। जिस कारण आए दिन लगातार दुर्घटनाएं बढ़ने लगी है, वही दिसंबर का महीना शुरू हो चुका है और धुंध का भी आगाज होने वाला है इसी के चलते जिला ट्रैफिक पुलिस की ओर से सड़कों पर इस तरह की अवैध पार्किंग और कंडम गाड़ियों को हटाने का सख्त अभियान चलाया गया। मौके पर पहुंचे जिला ट्रैफिक इंचार्ज जगबीर के द्वारा कई गाड़ियों का चालान भी किया गया। स्थानीय लोगों को गाड़ी ना खड़ी करने के लिए जागरुक करते हुए बताया कि आने वाले दिनों में धुंध का असर देखा जा सकता है, दुर्घटनाएं ना हो अपने वाहनों को अपने स्थान पर खड़ा करें। आने जाने वालों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े क्योंकि इन्हीं सर्विस लेन से एम्बुलेंस, पुलिस की गाड़ी व अन्य वाहन भी आते जाते रहते हैं। शहर में लगातार हो रहे जाम के कारण लोग पहले से ही काफी परेशान चल आ रहे हैं, जिसको लेकर समय-समय पर लिखित में कई बार शिकायत भी दी जाती है। जिला ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज जगबीर ने जानकारी देते हुए बताया इस तरह का अभियान लगातार अब सड़कों पर चलाया जाएगा और जो भी अवैध पार्किंग करेगा उसके खिलाफ चालान के साथ गाड़ियां भी इंपाउंड की जाएंगी। स्थानीय लोग सर्विस रोड पर अपनी गाड़ियां बिल्कुल भी न खड़ा करें।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana