पलवल के यातायात में बड़े लेवल पर होगा सुधार -उपायुक्त

पलवल के यातायात में बड़े लेवल पर होगा सुधार  -उपायुक्त
मैंबर स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल हरियाणा के सदस्य सरदार देवेंद्र सिंह सैनी व अन्य सहयोगी उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ से मुलाकात करते हुए।

मेंबर स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल हरियाणा सरदार देवेंद्र सिंह सैनी ने डीसी से की मुलाकात
पलवल

पलवल
स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल हरियाणा सरकार के सदस्य सरदार देवेंद्र सिंह सैनी ने पलवल उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ से मुलाकात की, जिसमें जिला पलवल के सड़क सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने सरदार देवेंद्र सिंह सैनी को अवगत कराया कि पूरे पलवल जिला में अधिकतर वाहन उल्टे दिशा में चलते हैं और सड़क में कई जगहों पर वाहनों ने अवैध पार्किंग बना रखी है जो सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण है। उन्होंने कहा कि अब सर्दियां भी शुरू होने वाली है इस दिशा में जल्द काम होगा। पलवल के यातायात की दिशा में बड़े लेवल पर सुधार होगा।
डीसी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के मुद्दों पर सहयोग लिया जाएगा और जल्द ही पलवल में रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। सड़क पर चल रहे हर व्यक्ति का जीवन अनमोल है हमें लापरवाही और जल्दबाज़ी में उल्टी दिशा में वाहन नहीं चलाने चाहिए। इस अवसर पर एक्सईएन सिंचाई हितेश देशवाल, रतन सिंह सौरत, बिजेंद्र सैनी, डॉक्टर जितेंद्र, राकेश सैनी आदि मौजूद रहे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana