बतीस हजार लाईटों से पलवल होगा जगमग, हाईटेक होंगी नगर परिषद की लाइटिंग व्यवस्था - डॉ. यशपाल

बतीस हजार लाईटों से पलवल होगा जगमग, हाईटेक होंगी नगर परिषद की लाइटिंग व्यवस्था - डॉ. यशपाल

पलवल
नगर परिषद पलवल द्वारा शहर के समग्र विकास एवं आधुनिक नगरीय सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए लगभग 32,797 स्ट्रीट लाइटों के व्यापक उन्नयन एवं नई प्रकाश व्यवस्था स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना को गति दी जा रही है। इसी क्रम में आज आयोजित एफ एंड सीसी (F&CC) बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. यशपाल की अध्यक्षता में इस परियोजना हेतु 53 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। डॉ. यशपाल ने बताया कि इसी परियोजना के अंतर्गत पिछले माह 17 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी प्रदान की जा चुकी है, जिसके माध्यम से नई स्ट्रीट लाइटें एवं आवश्यक तकनीकी उपकरणों की खरीद प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है। इस प्रकार कुल मिलाकर लगभग 70 करोड़ रुपये की इस व्यापक योजना के माध्यम से पलवल की प्रकाश व्यवस्था को आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा। परियोजना के अंतर्गत आधुनिक कंट्रोल एंड कमांड सिस्टम CCMS पैनल्स, 1426 ऑक्टागनल पोल, 10,797 ट्यूबुलर पोल, 644 डेकोरेटिव पोल तथा 5 वर्ष का संचालन एवं रखरखाव कार्य शामिल किया गया है, जिससे शहर में दीर्घकालिक, स्मार्ट एवं व्यवस्थित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकेगी। नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. यशपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य केवल सड़क प्रकाश व्यवस्था को मजबूत करना नहीं, बल्कि नागरिकों को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर शहरी वातावरण उपलब्ध कराना भी है। नई व्यवस्था के अंतर्गत शहर के प्रमुख मार्गों, कॉलोनियों, सार्वजनिक स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उन्नत तकनीक आधारित लाइटिंग व्यवस्था विकसित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि बेहतर प्रकाश व्यवस्था से रात्रिकालीन सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा, यातायात व्यवस्था अधिक सुचारु होगी तथा नागरिकों को सुविधा जनक शहरी जीवन का अनुभव प्राप्त होगा। नगर परिषद पलवल भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शहर के विकास हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है। डॉ. यशपाल ने कहा कि नगर परिषद का लक्ष्य पलवल को स्वच्छ, सुरक्षित, आधुनिक एवं सुव्यवस्थित नगर के रूप में स्थापित करना है तथा यह परियोजना इस दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी। इस महत्वपूर्ण परियोजना के क्रियान्वयन हेतु डॉ. यशपाल ने सभी पार्षदों की ओर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद चौ. कृष्णपाल गुर्जर, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल तथा खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम का आभार व्यक्त किया।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana