पलवल के वीर सपूत बीएसएफ सिपाही राजकुमार को दी गई राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

पलवल के वीर सपूत बीएसएफ सिपाही राजकुमार को दी गई राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
💡
सिपाही राजकुमार पश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान हो गए वीरगति को प्राप्त

पलवल
पलवल जिला के गांव गुदरना के वीर सपूत और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवान शहीद राजकुमार का आज रविवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जैसे ही शहीद जवान की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हजारों ग्रामीणों, जिला के प्रशासनिक अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय राज कुमार बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की 148 बटालियन में सिपाही के पद पर तैनात थे। वह पश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान देश सेवा का दायित्व निभा रहे थे। जानकारी के अनुसार 9 मई 2026 को ड्यूटी के दौरान ही वे वीरगति को प्राप्त हो गए थे। सिपाही राज कुमार की वीरगति की खबर मिलते ही परिवार और गांव में मातम छा गया।अंतिम संस्कार के दौरान जिला प्रशासन की ओर से जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जवानों ने सलामी देकर अपने साथी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान “राज कुमार अमर रहें” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। गांव के लोगों ने कहा कि राज कुमार ने हमेशा देश सेवा को सर्वोपरि रखा और अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया। इस अवसर पर होडल के विधायक हरेंद्र रामरतन सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana