शहीद सूबेदार धर्मवीर चेची के शहीदी दिवस 24 अगस्त को होगी पंचायती सर्कल कबड्डी

शहीद सूबेदार धर्मवीर चेची के शहीदी दिवस 24 अगस्त को होगी पंचायती सर्कल कबड्डी
शहीद सूबेदार धर्मवीर चेची

पलवल
गांव मीरपुर कौराली में शहीद सूबेदार धर्मवीर चेची के शहीदी दिवस पर पंचायती सर्कल कबड्डी टूर्नामेंट 24 अगस्त को किया जा रहा है। शहीद सूबेदार धर्मवीर चेची के पुत्र इंस्पेक्टर आदर्श चेची ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनके पापा शौर्य चक्र विजेता सूबेदार धर्मवीर चेची 22 अगस्त 2003 को देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए, उनकी याद में उनके शहीदी दिवस पर हर साल पंचायती सर्कल कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन करवाया जाता है। जिसमें 24 अगस्त को होने वाले कबड्डी टूर्नामेंट में विजेता खिलाड़ियों को प्रथम पुरस्कार 51 हज़ार रुपए, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 31हजार रुपए का पुरस्कार खिलाड़ियों के लिए रखा गया है। वहीं अच्छे कैचर खिलाड़ी के लिए 51सौ रुपए और अच्छे रेडर खिलाड़ी के लिए भी 51 सौ रुपए का पुरस्कार इस कबड्डी टूर्नामेंट में रखा गया है। आदर्श चेची ने बताया कि पंचायती सर्कल कबड्डी टूर्नामेंट 24 अगस्त को गांव मीरपुर कौराली के बनी वाले मंदिर प्रांगण में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। कबड्डी निष्पक्ष तरीके से करवाई जाएगी। इस कबड्डी टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में जीवन ज्योति स्कूल के डायरेक्टर बलजीत गहलौत शिरकत करेंगे। इस मौके पर आदर्श सिंह चेची के साथ शिव पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संस्थापक मास्टर रामवीर, विजय सिंह एडवोकेट, डीएनआर गुर्जर, सुभाष तेवतिया, हरेंद्र दीक्षित, रवि सरपंच सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana