आर्य समाज पलवल की वेद कथा में, पंडित नरेशदत्त ने दिया जीवन को सुखी बनाने का संदेश

आर्य समाज पलवल की वेद कथा में, पंडित नरेशदत्त ने दिया जीवन को सुखी बनाने का संदेश

पलवल
आर्य समाज पलवल शहर के तत्वावधान में दयानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पातली गेट पर चल रही वेद कथा में वैदिक ज्ञान की गंगा प्रवाहित हो रही है। कथा प्रातःकालीन सभा का शुभारंभ कन्या गुरुकुल बहरोला की छात्राओं द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं प्रभु भक्ति के भजनों से किया गया। प्रातःकालीन सभा में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल ने शिरकत की। इस अवसर पर ब्लॉक समिति अध्यक्ष भगत सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष नगर परिषद कंवर रमेश कुमार, प्रेम प्रकाश मंदिर कैंप के संत सुमित जी महाराज, पूर्व पार्षद प्रेम सागर चावला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यज्ञ के ब्रह्मा के रूप में आचार्य प्रमोद शास्त्री एवं ओम प्रकाश शास्त्री रहे। कथा में भारतवर्ष के सुविख्यात वैदिक विद्वान पंडित नरेश दत्त बिजनौरी ने वेद मंत्रों की सरल भाषा में व्याख्या की। उन्होंने कहा कि जैसे जीवात्मा दिखाई नहीं देती, लेकिन शरीर के माध्यम से कार्य करती है, वैसे ही निराकार परमात्मा सृष्टि के माध्यम से अपने अस्तित्व का बोध कराता है। वेद कहता है - "पश्य देवस्य काव्यं न ममार न जीयति" अर्थात उस परमात्मा की बनाई सृष्टि को देखो। कार्य को देखकर ही कर्ता का ज्ञान होता है। जो इस संपूर्ण संसार को बनाने वाला है, वही परमात्मा है, जिसे ओ३म् नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि वेद मनुष्य को दुर्गुण त्याग कर सद्गुण धारण करने की प्रेरणा देता है। जैसे कार खराब होने पर वर्कशॉप में ठीक कराते हैं, वैसे ही प्रार्थना के माध्यम से हम अपने दुर्गुणों को दूर कर सद्गुणों को धारण करते हैं। एक छेद से नाव डूब जाती है, वैसे ही एक दोष से मनुष्य का जीवन नष्ट हो जाता है। कार्यक्रम में मुख्य यजमान अर्जुन तनेजा एवं धीरज डेम्बला रहे। आर्य समाज के अध्यक्ष यशवीर सचदेवा, मंत्री अजय भाटी एवं केंद्रीय सभा के महामंत्री राजेश मंगला ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana