श्री गांधी आश्रम पलवल में 2 अक्तूबर को होंगे शांति यज्ञ, भजन एवं प्रवचन - यशपाल मंगला

श्री गांधी आश्रम पलवल में 2 अक्तूबर को होंगे शांति यज्ञ, भजन एवं प्रवचन - यशपाल मंगला

पलवल
श्री गांधी सेवा आश्रम ट्रस्ट पलवल के तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर ट्रस्ट द्वारा गांधी आश्रम, माल गोदाम रोड पर 2 अक्टूबर 2025 को प्रात: 9 बजे से 11 बजे तक शांति-यज्ञ (हवन) प्रभु भक्ति एवं देश भक्ति के भजन, उपदेश का कार्यक्रम निश्चित किया गया है। यह जानकारी आश्रम ट्रस्ट के पदाधिकारी यशपाल मंगला ने दी। उन्होने बताया कि आमंत्रित विद्वान यज्ञ ब्रह्मा मंत्र का पाठ ओम प्रकाश शास्त्री, पुरोहित आर्य समाज शहर पलवल होंगे। भजन एवं प्रवचन आचार्य देशराज शास्त्री, वैदिक विद्वान द्वारा किये जाएंगे। श्री मंगला ने सभी महानुभावों को ट्रस्ट की तरफ से निवेदन किया है कि आप सभी इष्ट, मित्रों सहित कार्यक्रम में पधार कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित करें। वह राष्ट्रहित में शांति यज्ञ में अपनी आहुति देकर राष्ट्र का गौरव बढ़ाऐ।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana