एमवीएन यूनिवर्सिटी में प्लेसमेंट कॉन्क्लेव 2026 का हुआ सफल आयोजन

एमवीएन यूनिवर्सिटी में प्लेसमेंट कॉन्क्लेव 2026 का हुआ सफल आयोजन
💡
40 से अधिक कंपनियों ने लिया भाग

पलवल
एमवीएन यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं बेहतर करियर अवसरों को ध्यान में रखते हुए प्लेसमेंट कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उत्कृष्ट रोजगार अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें उद्योग जगत से जोड़ना रहा। कॉन्क्लेव में फ्लिपकार्ट, पेटीएम, एक्सिस बैंक, वीवो, सिस्टॉपिक समेत 40 से अधिक राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने भाग लिया, जिसमे इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, लॉ, कंप्यूटर साइंस, फिजियोथेरेपी सहित विभिन्न संकायों के 700 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कॉन्क्लेव के दौरान लगभग 300 विद्यार्थियों को विभिन्न कंपनियों द्वारा शॉर्टलिस्ट किया गया, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) अरुण गर्ग ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को उद्योग जगत की आवश्यकताओं से परिचित कराने तथा उनके करियर को नई दिशा देने का एक सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सफल बनाना है। उपकुलपति प्रो. (डॉ.) एन. पी. सिंह ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में ऐसे आयोजन युवाओं को अपने कौशल का प्रदर्शन करने तथा अपने सपनों को साकार करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में कुलसचिव प्रो. (डॉ.) योगेन्द्र सिंह ने सभी कंपनियों के प्रतिनिधियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं बेहतर करियर निर्माण के लिए इस प्रकार के आयोजनों का निरंतर आयोजन करता रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. विक्रम मनचंदा ने की। उन्होंने कॉन्क्लेव की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विश्वविद्यालय लगातार विद्यार्थियों को उद्योगों से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजन करता रहा है। इस सफल आयोजन में उनकी टीम की सदस्य मिस राजकुमारी एवं मिस रचना ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह प्लेसमेंट कॉन्क्लेव केवल एमवीएन यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अन्य कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को भी अवसर प्रदान किया गया था। कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक एवं यादगार अनुभव साबित हुआ।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana