अपनों की स्मृति में देव वृक्ष लगाएं - आचार्य राम कुमार बघेल

अपनों की स्मृति में देव वृक्ष लगाएं - आचार्य राम कुमार बघेल

पलवल
खुशी हो गम-अपनों की स्मृति में देव वृक्ष लगाएं हम। गांव औरंगाबाद में मास्टर पद्मसिंह की माता जमना देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय भंवर सिंह का सर्पदंश के कारण लगभग पेंसठ वर्ष की उम्र में स्वर्गवास हो गया। मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट पलवल द्वारा परिजनों को सांत्वना देते हुए देववृक्ष पारस पीपल भेंट कर माता जी को हरित श्रद्धांजलि दी गई। ग्रीन एम्बेसडर आचार्य राम कुमार बघेल ने बताया कि धरती पर माँ- बाप के रूप में भगवान हमारे पास ही रहते हैं। जीते जी माता-पिता की सेवा ही सच्ची प्रभु भक्ति है। हमें इनका सदैव ख्याल रखना तथा सम्मान करना चाहिए। श्राद्धपक्ष अपनों की स्मृति में देव वृक्षों की स्थापना कर इनके संरक्षण का संकल्प करें यही तर्पण और भक्ति है। हमारे अपने किसी भी कारणवश जो हमेशा के लिए हमसे दूर परलोक जा चुके हैं। वो अब कभी लौटकर नहीं आ सकते उन सबका स्नेह व आशीर्वाद सुंदर प्रकृति के रूप में सदैव हमारे पास और साथ रहेगा। पदम् मास्टर ने अपनों की स्मृति में पारस पीपल को किसी मंदिर या बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान पर रोपण और संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्था पदाधिकारी मास्टर थानसिंह, अमरपाल, देव, सतीश कुमार, योगी, जीतू, देवेंद्र व उपस्थित सभी परिजनों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana