डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

पलवल
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2025- 26 में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, पलवल के होनहार खिलाड़ियों ने क्लस्टर लेवल पर खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पलवल का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने 21 स्वर्ण पदक, 19 रजत पदक और 6 कांस्य पदक जीतकर शानदार जीत हासिल की। रिले रेस (अंडर-14) में शिवम, हिमांशु, चिराग, प्रणव ने स्वर्ण पदक, रिले रेस (अंडर-17) में यश, रवित, सागर, छायांक ने रजत पदक, लंबी कूद (अंडर-14) में अक्षम ने स्वर्ण पदक, लंबी कूद (अंडर-17) में दिनेश ने रजत पदक, 100 मीटर रेस (अंडर-14) में कृतिका और शिवम ने कांस्य पदक, 200 मीटर रेस (अंडर-17) में सागर ने स्वर्ण पदक, चिराग ने रजत पदक, जियांशी ने कांस्य पदक, गोला फेंक (अंडर–17) में दीया ने रजत पदक, रस्सी कूद (जूनियर कैटेगरी) में मानसी ने स्वर्ण पदक, गरिमा और विशाल ने कांस्य पदक, वुशु (32-36 कैटेगरी) में कार्तिक ने स्वर्ण पदक, ताइक्वांडो में लिपिका ने स्वर्ण पदक, अवंतिका ने कांस्य पदक, कबड्डी (अंडर–14) टीम ने स्वर्ण पदक, कबड्डी (अंडर-17) टीम ने रजत पदक जीता। स्वर्ण पदक एवं रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर होने वाले खेलों में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana