पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर पलवल में 27 वीं युवा संसद का हुआ आयोजन

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर पलवल में 27 वीं युवा संसद का हुआ आयोजन

पलवल
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर पलवल में 27वीं युवा संसद का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक दीपक मंगला ने शिरकत की। इनके अलावा अन्य गणमान्य अतिथि के रूप में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गुरुग्राम के प्राचार्य आर.के. पंवार, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय पलवल के प्रभारी प्राचार्य वीरेंद्र कुमार तथा समाजसेवी मेघश्याम शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत से हुआ। प्राचार्य ओमवीर सिंह और उप प्राचार्य बृजमोहन रावत ने कार्यक्रम के अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं शाल भेट कर उनका अभिनंदन किया। सभी प्रतिभागियों ने ऊर्जावान होकर 27वीं युवा संसद के दौरान संसदीय कार्यप्रणाली का अनुकरण कर अपनी वाक्पटुता नेतृत्व क्षमता और लोकतांत्रिक मूल्यों की उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। युवा संसद के माध्यम से छात्रों ने सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श कर अपनी सोच और दृष्टिकोण को सामने रखा। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दीपक मंगला ने छात्रों के उत्साह एवं प्रस्तुति की सराहना करते हुए अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक चेतना, नेतृत्व कौशल और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करते हैं। उन्होंने नवोदय छात्रों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में चौथी मजबूत अर्थव्यवस्था बनकर उभर रहा है। युवा शक्ति के योगदान से आगामी वर्ष 2047 तक हम सभी भारत को विकसित भारत बनाने का स्वप्न साकार करेंगे।
प्राचार्य ओमवीर सिंह तथा प्राचार्य आर.के. पंवार ने अपने उद्बोधन जवाहर नवोदय विद्यालय पलवल की स्थापना में पूर्व विधायक दीपक मंगला के उल्लेखनीय प्रयासों एवं योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में प्राचार्य द्वारा सभी अतिथिगण का स्मृति चिह्न देकर आभार व्यक्त किया गया। उप प्राचार्य बृजमोहन रावत ने विद्यालय में पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि ऐसी गतिविधियां भविष्य में भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करती रहेंगी।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana