कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा दृष्टि से किए पुख्ता प्रबंध - वरुण सिंगला, एसपी पलवल

कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा दृष्टि से किए पुख्ता प्रबंध - वरुण सिंगला, एसपी पलवल
वरूण सिंगला, एसपी पलवल

पलवल
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पलवल वरुण सिंगला,आईपीएस ने कावड़ मेला यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व जानकारी एकत्रित करने हेतू सभी थाना प्रभारी व चौकी इंचार्जों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। इसके साथ ही कांवड़ लेने के लिए जाने वाले सभी श्रद्वालूओं से सहयोग कि अपील की है कि कांवड़ लेने जाने से पूर्व सभी श्रद्धालु संबधित थाना में अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर इत्यादी पूर्ण जानकारी देकर जाए, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो संबंधित प्रदेश की पुलिस से समन्वय स्थापित कर समय रहते समाधान किया जा सके। पुलिस का प्रयास है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।
कांवड़ यात्रा 11जुलाई से 24 जुलाई तक चलेगी। श्रद्धालु हरिद्वार (उत्तराखंड) से कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की तरफ प्रस्थान करेंगे। जिला पलवल यूपी बार्डर से सटा हुआ है। हरियाणा के विभिन्न जिलों के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश,राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि के लाखों कावड़ियें पलवल के रास्ते अपने गंतव्य पर पहुंचते हैं। कावड़ यात्रा के सफल आयोजन व कावड़ियों की सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए जिला पुलिस की ओर से समय रहते सुरक्षा के सभी पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।जिला में 21नाका के अलावा जिला में स्थापित 3 इंटरेस्टेट नाका से जिन भी मार्गों से कावड़ियें गुजरते हैं उन सभी मार्गों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने के साथ ही मुख्य चौक चौराहों पर बेरिकेटींग करवाई जाएगी। जिला पलवल के अंतर्गत आने वाले दोनों टोल(गदपुरी एवं करमन) कि 2-2 लाइनों को कावड़ियों के लिए खोला गया है। इसके अलावा 14 PCRs एवं 24 राइडर दिन-रात्रि 24 घंटे के लिए तैनात की गई है साथ ही फायर बिग्रेड, क्रेन एवं एंबुलेंस की व्यवस्था भी अलग से कराई गई है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस विभाग अलर्ट है। कावड़ यात्रा के दौरान भांग व नशा करने और मौज-मस्ती में शोर मचाने वालों पर पुलिस को विशेष ध्यान रखने व यातायात बाधित न होने देने के संबंध में निर्देश दिए हैं। संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस का भ्रमण रहेगा। कोई भी दुर्घटना न हो, इसके लिए नदी, नहर, सड़कों पर साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। स्पीड लिमिट साइन भी लगाए जाएंगे।
कावड़ यात्रा में इसी प्रकार का कोई हथियार, नुकीले भाले इत्यादी लेकर चलने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। अपना पहचान पत्र साथ लेकर जाए। ध्वनी प्रदूषण के संबंध में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी किये निर्देशों की पालना करें। पुलिस अधीक्षक ने सभी श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा की शांति कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करे।
अनुमति लेकर लगाए कांवड़ शिविर :
जिले में कावड़ियों की सेवा व विश्राम करने के लिए यात्रा के दौरान विभिन्न संस्थाओं व श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाए जाते हैं। प्रशासन से अनुमति लेकर शिविर लगाए और निर्धारित किये नियमों की पालना करें। सड़क से निर्धारित दूरी अंदर शिविर का पंडाल लगाए। पार्किग व्वस्था भी सड़क से दूर रखनी होगी, साथ ही बेरिगेटिंग करवाए। पंडाल पर पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। महिलाओं व पुरूषों के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था करे। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था पर डायल 112 पर संपर्क करें।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana