महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस प्रशासन पलवल ने किए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस प्रशासन पलवल ने किए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध
कावड़ियों की सुरक्षा करते हुए पुलिसकर्मी

💡
कल यानि 23 जुलाई को होगा जलाभिषेक

पलवल
पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल यानि 23 जुलाई महाशिवरात्रि पर्व पर कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए एसपी पलवल वरुण सिंगला के कुशल निर्देशन में पलवल पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा महाशिवरात्रि पर्व हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्तों की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने उपरांत आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। साथ ही पुलिस ने कांवड़ियों द्वारा शुरू होने वाले जलाभिषेक को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। पुलिस अधीक्षक पलवल वरुण सिंगला ने कहा कि महाशिवरात्रि पर मंदिरों में होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं। सभी कांवड़ मार्गों,शिवालयों व मंदिरों पर पुख्ता सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि सभी संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत असामाजिक तत्वों पर पैनी निगरानी रखी जाए। विशेषकर इंटरनेट मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर कड़ी निगरानी के साथ ही किसी भी अफवाह अथवा भ्रामक संदेश का तत्काल खंडन किए जाने का निर्देश भी दिया है। सभी जिलों में क्यूआरटी टीमें को सक्रिय किए जाने व खुफिया विभाग को सक्रिय करने का निर्देश दिया है। बता दें कि हर वर्ष महाशिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालु व कांवड़िए मंदिर में भगवान शिव पर जलाभिषेक करते हैं। पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं व सुरक्षा को लेकर प्लान तैयार किया है। मंदिर के भीतर व बाहर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। मनचलों पर नियंत्रण को महिला व पुरुष पुलिसकर्मी सादे वस्त्रों में भी तैनात होंगे। जिला के प्रमुख मंदिर के साथ जिले के अन्य मंदिरों की सुरक्षा भी पुख्ता की जाएगी।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana