पुलिस ने लाखों रुपए की कीमत की अवैध शराब सहित तस्कर आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने लाखों रुपए की कीमत की अवैध शराब सहित तस्कर आरोपी को किया गिरफ्तार

पलवल
गदपुरी थाना पुलिस ने लाखों रुपए की कीमत की अवैध शराब सहित तस्कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गदपुरी थाना प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार के अनुसार गदपुरी थाना में तैनात उप निरीक्षक सुनील कुमार पड़ताल क्राईम गदपुरी टोल प्लाजा पर मौजूद था, जहां उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि नरेन्द्र पुत्र शीशराम निवासी गाव खटेला जिला पलवल अवैध शराब बेचने का काम करता है। जो आज अपनी गाडी नम्बर HR-30 Y 6469 वैगनार मे अवैध शराब भरकर बेचने के लिये बल्लभगढ से पलवल होते हुए अपने गांव खटेला जायेगा। सूचना पर नाका बन्दी कर उक्त गाड़ी को काबू किया। गाड़ी के ड्राईवर से नाम पता पूछने पर नाम नरेन्द्र उपरोक्त बतलाया और गाड़ी को चैक किया तो गाड़ी के अन्दर 14 पेटी शराब देशी पव्वा मस्ताना, 05 पेटी बियर टुयरबु, 01 पेटी रायल स्टैग बैरल, 02 पेटी मस्ताना देशी बोतल, 14 पेटी मस्ताना देशी अध्धा, 01 पेटी पव्वा अग्रेजी मार्का MC DOWELL NO 1, 02 पेटी TURBO बीयर कैन, 01 पेटी ICONIQ WHITE अध्धा, 01 पेटी ICONIQ पव्वा, 02 पेटी ALL SEASONS पव्वा, 01 पेटी ALL SEASON अध्धा, 01 पेटी ALL SEASONS बोतल, 01 पेटी BLENDER PRIDE मिली। बरामद शराब रखने बारे नरेन्द्र उपरोक्त से लाईसैंस व परमिट मांगा गया जो पेश नही कर सका। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीबद्ध कर कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। शराब तस्करी से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana