पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश कर 24 घंटे के अंदर ही आरोपी पर कसा शिकंजा

पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश कर 24 घंटे के अंदर ही आरोपी पर कसा शिकंजा

पलवल
सीआईए पलवल व थाना कैंप पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में पुलिस ने 27 दिसम्बर को हुए ब्लाइंड मर्डर मामले का पर्दाफाश कर 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।सीआईए पलवल प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के अनुसार 27 दिसम्बर को जिले के कैंप थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया। खाना खाने के बाद टहलने के लिए घर से निकले युवक का शव सुबह कॉलोनी के चौक पर खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक की बाद में पहचान 26 वर्षीय रोहताश निवासी इस्लामाबाद के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के भाई देवरतन की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की जल्द से जल्द धर पकड़ के निर्देशों की पालना करते हुए उनकी व थाना कैंप अंतर्गत किठवाड़ी पुल चौकी प्रभारी पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में पुलिस ने साइबर सैल की मदद से इस ब्लाइंड मर्डर मामले का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान इस्लामाबाद पलवल निवासी विकास कुमार उर्फ चिक्की के रूप में हुई है। थाना कैंप अंतर्गत किठवाड़ी पुल चौकी प्रभारी व अनुसंधानकर्ता एसआई संजय कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने वारदात पूर्व एक साथ शराब का सेवन करने तथा शराब के नशे में आपस में हुई कहासुनी को लेकर सब्जी काटने के चाकू से वार कर इस हत्या को अंजाम देना बतलाया है। आरोपी से वारदात में प्रयुक्त हथियार चाकू बरामद भी किया गया है।आरोपी को गहन पूछताछ व वारदात में किसी अन्य के शामिल होने की पूछताछ हेतु एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है । आरोपी से गहनता से पूछताछ जारी है।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana