पुलिस ने 21 टन प्रतिबंधित गौ मांस से लदा ट्रक पकड़ा, अनुमानित कीमत 50 लाख रुपए

पुलिस ने 21 टन प्रतिबंधित गौ मांस से लदा ट्रक पकड़ा, अनुमानित कीमत 50 लाख रुपए
💡
फर्जी बिल पर की जा रही थी तस्करी, पुलिस ने तस्करी के नापाक मंसूबों को किया नाकाम

पलवल
थाना होडल पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध गौ मांस से भरे एक रेफ्रिजरेटर ट्रक को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना होडल पुलिस प्रभारी निरीक्षक सुन्दर पाल के अनुसार, बीती 23 जून की रात उन्हें एक पुख्ता गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि करमन बॉर्डर की तरफ से एक बंद बॉडी रेफ्रिजरेटर ट्रक रजिस्ट्रेशन नंबर-GJ04AW0023, जिसमें अवैध रूप से गौ मांस भरा हुआ है, आ रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एनएच-19 पर करमन बॉर्डर से ठीक पहले नाकाबंदी की। नाकाबंदी के कुछ ही समय बाद उक्त संदिग्ध ट्रक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस पार्टी द्वारा रुकने का इशारा करने पर चालक ने ट्रक को रोक दिया। पूछताछ के दौरान चालक ने अपनी पहचान कोक सिंह निवासी ग्राम जमौडी, जिला देवास, मध्य प्रदेश के रूप में बताई। जब पुलिस ने ट्रक में लदे माल के संबंध में दस्तावेज मांगे, तो चालक ने एक बिल पेश किया, जिस पर पुलिस को गुमराह करने के लिए 'डॉग एंड कैट फूड एनिमल फीडिंग' लिखा हुआ था। हालांकि, गहरा संदेह होने पर पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।
नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए पशु चिकित्सक की देखरेख में ट्रक को खोलकर अंदर रखे मांस के पैकेटों का सैंपल लिया गया। इस सैंपल को वैज्ञानिक परीक्षण के लिए पशुपालन और डेयरी विभाग, हरियाणा की मॉलिक्यूलर बायोलॉजिकल डीएनए लेबोरेटरी, फरीदाबाद भेजा गया था। दिनांक 28 जून को प्रयोगशाला से प्राप्त आधिकारिक जांच रिपोर्ट में यह पूरी तरह स्पष्ट और सत्यापित हो गया कि ट्रक में ले जाया जा रहा प्रतिबंधित मांस गौ मांस था। ट्रक में कुल 21,000 किलोग्राम (21 टन) गौ मांस भरा हुआ था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल किए गए 30 लाख रुपये की कीमत के भारत बेंज ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। वैज्ञानिक पुष्टि के बाद, आरोपी चालक कोक सिंह के खिलाफ थाना होडल में हरियाणा गौवंश संरक्षण और गौसंवर्धन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगामी विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana