भूतपूर्व सैनिकों के लिये पलवल में होगी पुलिस अधिकारियों की भर्ती

भूतपूर्व सैनिकों के लिये पलवल में होगी पुलिस अधिकारियों की भर्ती

पलवल
जैसा कि हरियाणा पुलिस अधिनियम -2007 की धारा 21में उल्लेखित है के अनुसार एक वर्ष की नियत अवधि के लिये अनुबंध आधार पर जिला पुलिस पलवल में विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में सहायक पुलिस बल स्थापित किये गये थे। जिनके अभी जिला पलवल में 55 रिक्त पदों पर और भर्ती की जानी है। इच्छुक आवेदक अपने प्रार्थना पत्र, मूल शिक्षा प्रमाण पत्र (12वीं), आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, सरपंच/पार्षद द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र, ऑनलाइन पुलिस वेरीफिकेशन, सिविल अस्पताल से जारी मेडिकल फिटनेस, भूतपूर्व सैनिक डिस्चार्ज बुक एंव हरियाणा पुलिस अधिनियम सुरक्षा बल का सेवा मुक्ति प्रमाण पत्र सहित व दो फोटो को दस्ती दिनांक 11 सितम्बर 2025 तक लघु सचिवालय पलवल के तृतीय तल पर स्थित जिला पुलिस कार्यालय पलवल की सेना क्लर्क शाखा में जमा करवा सकते है ।

  1. भारतीय सेना के भूतपूर्व सैनिकों /अर्द्धसैनिक बल के सेवा मुक्त कर्मचारी तथा HSISF के पुरुष व महिला जिनकी आयु 25 से 50 वर्ष के बीच है और उन्हें अनुशासन हीनता, कदाचार या चिकित्सा अवस्था के कारण सेवा से ना हटाया गया हो पात्र होंगे। 2. इस भर्ती प्रक्रिया से पूर्व किसी भी जिला में SPO के पद पर कार्य करते हुए उन्हें बर्खास्त ना किया गया हो।
  2. इस तरह के पात्र स्वंय सेवक भूतपूर्व सैनिक एवं अर्द्धसैनिक बल केवल एक वर्ष की अवधि के लिये जाएंगे ।
  3. भूतपूर्व सैनिकों एवं अर्द्धसैनिक बल के रिक्त पदों पर भर्ती कि जानी है।
  4. विस्तृत जानकारी साक्षात्कार के समय दी जावेगी ।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana