ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा के लिये जमीन से लेकर आसमान तक रहेगी पुलिस की पैनी नजर

ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा के लिये जमीन से लेकर आसमान तक रहेगी पुलिस की पैनी नजर

पलवल
नल्लहड़ शिव मंदिर व फिरोजपुर झिरका जिला नूंह में 14 जुलाई को होने वाली जलाभिषेक यात्रा के लिये इस बार तकरीबन 2500 पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था में पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई देंगे। 14 डीएसपी की तैनाती की गई है। जगह-जगह पर 28 नाके लगाए गए हैं, जहां पर वीडियोग्राफी एवं बारीकी से चैकिंग होगी और कोई भी शरारती तत्व यात्रा में प्रवेश नहीं कर पाएगा। इसके अलावा घोड़ा पुलिस, खोजी कुत्ते, बम स्क्वायड के अलावा 4 ड्रोन, 21 वीडियो कैमरा तथा कमांडो के जवान पूरी तरह से अलर्ट दिखाई देंगे। इसके अलावा रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों की भी तैनाती की जाएगी। हवा में मार करने वाले चीजों से निपटने के लिए लाइट मशीन गन की भी मौजूदगी रहेगी। आंसू गैस छोड़ने के लिए इस्तेमाल होने वाली टीयर गन के कर्मचारी व शादी वर्दी में पुलिस के कर्मचारी जगह-जगह तैनात रहेंगे। इसके अतिरिक्त अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरों द्वारा भी यात्रा में आने जाने वाले लोगों पर निगरानी रखी जाएगी। तिरंगा पार्क, बडकली चौक, केएमपी रेवासन पुल के अलावा यात्रा के साथ-साथ, एक-एक डीएसपी व भारी पुलिस बल उनके साथ मौजूद रहेगा। नूंह पुलिस द्वारा पूरी सतर्कता बरती जा रही है ।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana