पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने एनएचएआई पर लगाया 10 लाख रुपए का जुर्माना

पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने एनएचएआई पर लगाया 10 लाख रुपए का जुर्माना
पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने बघोला गांव में चल रहे अंडर पास पर ग्रैप-3 का नही किया गया पालन

गांव बघोला के पास बनाए जा रहे अंडर पास पर नहीं किया जा रहा था ग्रेप-3 के नियमों का पालन

पलवल
पलवल जिला के गांव बघोला में नेशनल हाईवे पर बनाए जा रहे वाहन अंडरपास के निर्माण कार्य के दौरान एनजीटी/सीएक्यूएम के निर्देशों का पालन न करने और अधिनियम, 1981 के प्रावधानों के तहत वायु प्रदूषण पैदा करने के लिए दिल्ली एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के चरण- III के उल्लंघन करने पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाते हुए कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई हरियाणा स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के रीजनलऑफिस पलवल द्वारा की गई है। रीजनल अधिकारी पलवल आकांक्षा तंवर ने बताया की दिल्ली एनसीआर में बढ़ते पॉल्यूशन के स्तर को देखते हुए ग्रैप- 3 लागू किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान चरण- III के कार्यान्वयन के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। एनएचएआई द्वारा जीआरएपी आदेशों के उल्लंघन की रिपोर्ट पर कार्यालय के संबंधित क्षेत्र अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया था। अधिकारी द्वारा गांव बघौला, पलवल नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन वाहनअंडरपास की जांच की गई, जिसमें गैर-अनुपालन पाए गए। पलवल जिला में नेशनल हाईवे पर गांव बघौला में निर्माणाधीन वाहन अंडरपास के पास काफी धूल जमा थी। यह भी पाया गया कि निर्माण सामग्री खुली पड़ी है बहुत सारा सी एंड डी कचरा और धूल के कण सड़क के किनारों पर पड़े हैं।धूल उत्सर्जन को कम करने के लिए पानी का छिड़काव नहीं किया गया और धूल को कम करने के लिए कोई एंटीस्मॉग गन संचालित नहीं है। निर्माण स्थल की परिधि के आस-पास धूल को रोकने वाली दीवारें, तिरपाल या ग्रीन-नेट, हवा से बचाव वाली बाड़ या उचित ऊंचाई की मचान शीट उपलब्ध नहीं कराई गई है उपयोग किए गए डीजी सेट सीएक्यूएम निर्देश के अनुसार गैर-अनुपालन कर रहे हैं।
निरीक्षण के समय परिवहन के लिए प्रयुक्त वाहन का पीयूसी प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं था
मुख्य राजमार्ग के साथ-साथ सर्विस रोड पर कई हिस्से कच्चे बिना बिटुमेन परत के पड़े हैं, जिससे आस-पास के क्षेत्र में बहुत अधिक धूल का उत्सर्जन हो रहा है। बताया गया है कि इस प्रकार की गतिविधियां पलवल शहर की वायु गुणवत्ता को खराब कर सकती हैं और चूंकि पूरे हरियाणा राज्य को वायु प्रदूषण नियंत्रण क्षेत्र घोषित किया गया है।विभाग की तरफ से एनएचएआई को 10 लाख रुपये का पर्यावरण मुआवजा जमा करने और इन कमियों के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana