जिले के सभी 150 शक्ति केंद्रों पर एक साथ “टिफिन बैठक” का हुआ सफल आयोजन

जिले के सभी 150 शक्ति केंद्रों पर एक साथ “टिफिन बैठक” का हुआ सफल आयोजन

पलवल
भारतीय जनता पार्टी, पलवल द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से आज जिले के सभी 150 शक्ति केंद्रों पर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक एक साथ “टिफिन बैठक” का सफल आयोजन किया गया। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित इन बैठकों में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने घरों से भोजन का टिफिन लेकर सहभागिता की तथा सहभोज के माध्यम से संगठनात्मक एकता, आत्मीयता और समर्पण का संदेश दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैसला ने कुशक मंडल के काशीपुर शक्ति केंद्र में आयोजित बैठक को संबोधित किया। जिला महामंत्री जयराम प्रजापति ने प्रकाश विहार, जिला महामंत्री दिनेश कौशिक, पूर्व मंत्री जगदीश नायर ने होडल, पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख दीपक मंगला ने हुड्डा सेक्टर-2, पूर्व विधायक प्रवीण डागर ने पूथली, मनोज रावत ने हथीन ग्रामीण, जिला उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह ने सल्लागढ़, जिला मीडिया प्रभारी सागर चौहान ने खाँबी, पूर्व जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया ने दीघौट, पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह सौरत ने औरंगाबाद, मेहर चंद गहलोत ने थंत्री, सूरज पांडे ने स्वामिका तथा डॉ. हरेंद्र पाल राणा ने रतीपुर, वीरपाल दीक्षित बागपुर , राजेंद्र बैंसला रसूलपुर शक्ति केंद्र में मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इसी प्रकार जिले के सभी 150 शक्ति केंद्रों पर वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं ने बैठकों को संबोधित किया।
बैठकों में प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित संगठनात्मक कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी गई। सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम (DLP) से जोड़ने, डीएलपी कोर्स पूर्ण कराने तथा संगठनात्मक दक्षता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। इसके साथ ही SIR के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी सांझा की गई और कार्यकर्ताओं को इसकी उपयोगिता एवं प्रक्रिया से अवगत कराया गया। बैठकों के दौरान प्रत्येक बूथ पर मजबूत एवं सक्रिय बूथ समितियों के गठन, नियमित संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन, प्रत्येक बूथ पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने तथा उसकी जानकारी सरल पोर्टल पर समयबद्ध रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए गए। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा एवं रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया।वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक शक्ति उसकी बूथ एवं शक्ति केंद्र आधारित कार्यप्रणाली में निहित है। यदि प्रत्येक शक्ति केंद्र मजबूत होगा तो बूथ सशक्त होंगे और बूथ सशक्त होंगे तो संगठन और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनेगा। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन के विस्तार, सेवा कार्यों और जनसंपर्क अभियानों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। भाजपा पलवल ने 13 मंडलों के बाद अब संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई माने जाने वाले 150 शक्ति केंद्रों को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अभियान तेज कर दिया है। जिलेभर में आयोजित इन टिफिन बैठकों ने संगठनात्मक समन्वय, आत्मीयता और कार्यकर्ताओं के बीच आपसी संवाद को नई ऊर्जा प्रदान की तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।

Read more

स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा हेतु ड्रोन और पैराग्लाइडर उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध

स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा हेतु ड्रोन और पैराग्लाइडर उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध

💡आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति के खिलाफ की जाएगी कानूनी कार्यवाई पलवल जिला मुख्यालय सहित उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले 80वें स्वतंत्

By Ashok Sardana
डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के छात्रों ने जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में लहराया परचम

डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के छात्रों ने जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में लहराया परचम

पलवल डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश ने एस जी एफ आई, जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने

By Ashok Sardana
तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, गौरव गौतम के नेतृत्व में रचा गया इतिहास

तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, गौरव गौतम के नेतृत्व में रचा गया इतिहास

💡पलवल में पहली बार पांच किलोमीटर लंबा 10 फीट चौड़ा तिरंगा यात्रा का हुआ भव्य आयोजन पलवल स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आज पलवल में पा

By Ashok Sardana