पृथला क्षेत्र में निर्माणाधीण सड़कों में लगाई गई घटिया सामग्री - रघुबीर तेवतिया

पृथला क्षेत्र में निर्माणाधीण सड़कों में लगाई गई घटिया सामग्री - रघुबीर तेवतिया

पलवल
पृथला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक रघुबीर तेवतिया ने एक बार फिर से पृथला विधानसभा क्षेत्र में जनहित से जुडे मुद्दों को बुलंद आवाज में उठाते हुए क्षेत्र की टूटी सड़कों की खस्ता हालत, सड़कों के निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग, बिजली-पानी, चिकित्सा, गावों में जलभराव व लंबित समस्याओं के निराकरण व विकास की प्रमुख मांगों को लेकर सरकार व जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्र उठाए हैं। इस बार उन्होंने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के समक्ष अपने क्षेत्र के मुद्दों को बुलंद आवाज में उठाते हुए केन्द्रीय मंत्री के समक्ष जिला प्रशासन के तमाम बड़े अधिकारियों के समक्ष खुलकर पृथला क्षेत्र में निर्माणाधीन सडकों में घटिया सामग्री लगाए जाने के आरोप लगाते हुए विजिलेंस की जांच कराए जाने की मांगकी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पिछलेविधानसभा-सत्रों में सड़कों की असल जर्जर स्थिति का मुद्दा उठाया था तथा उनकी मांग पर सरकार ने क्षेत्र की अनेकों सड़कों के नव-निर्माण की घोषणा की जिसके लिए वह धन्यवाद व्यक्त करते हैं, लेकिन इनमें से आज तक बहुत सी सड़कों पर कार्य शुरू ही नहीं हुआ और जिन सड़कों का निर्माण हुआ है उनमें ठेकेदारों ने घटिया किस्म की सामग्री लगाई है और मात्र 3-4 महीने में ही यह सड़क उखडनी शुरू हो गई हैं, इसलिए इस बडे भ्रष्टाचार की विजिलेंस से जांच होनी चाहिए। उन्होंने अलावलपुर-मोहना रोड, दूधौला-पृथला-ततारपुर, जटौला-असावटी रोड, फिरोजपुर से जनौली-नयागांव अलावलपुर पुल तक सड़क, मांदकौल से कटेसरा व अलावलपुर से कटेसरा सड़क सहित शेष सड़कों का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कराया जाए तथा ठेकेदारों को हिदायत दी जाए कि वह अच्छी क्वालिटी की सामग्री का प्रयोग करें, जिससे कि सड़क जल्द खराब न हों। वहीं नया गांव से जनौली-मांदकौल जाने वाली नगर परिषद पलवल क्षेत्र में बनी सडक के बीचों-बीच सीवर लाईन के धंसने का मुद्दा भी प्रमुखता से रखा।
वहीं उन्होंने बघौला से जनौली सड़क मार्ग पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के जल्द निर्माण का भी मुद्दा उठाया वहीं कुरारा साहपुर में जनरल चौपाल बनाए जाने की मांग रखी। इसके अलावा बिजली की समस्या उठाते हुए आमरू फीडर से बिजली सप्लाई नहीं होने से गांव आमरू, दूघौला, सिंकदरपुर आदि कई गावों में बिजली की समस्या बनी हुई है। इसके अलावा अलावलपुर बस अड्डा के पास बने पुराने अस्पताल के जर्जर भवन को तोडकर नया भवन बनाए जाने की मांग भी खुलकर रखी।
विधायक रघुबीर तेवतिया ने आगरा कैनाल में दूषित कैमिकल युक्त पानी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ओखला बैराज से यमुना में दिल्ली की कंपनियों का कैमिकल युक्त पानी आ रहा है जो आगरा नगर के माध्यम से पृथला क्षेत्र सहित समूचे पलवल और फरीदाबाद में आ रहा है, जिससे किसान की फसल जहरीली हो रही है। हालात यह है कि कई गावों में कैंसर व काला पीलिया जैसी गंभीर बिमारियां फैल रही हैं इसलिए आगरा कैनाल व गोंछी ड्रेन पर वाटर ट्रीटमैंट प्लांट बनाया जाए।
केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पृथला के विधायक रघुबीर तेवतिया द्वारा उठाए गए मुद्दों पर संज्ञान लेते हुए जहां जहां तुरन्त सड़क निर्माण कार्य की विजिलेंस जांच करवाने के निर्देश दिए और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने और रिकवरी करने की बात कही। वहीं कुरारा साहपुर में जनरल चौपाल बनाने के निर्देश भी दिए इसके अलावा आगरा नगर व गोंछी ड्रैन पर ट्रीटमेंट प्लांट बनवाने का भी आश्वासन दिया इसके अलावा बघौला-जनौली रोड पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य में जेती लाने व फिरोजपुर से जनौली-नयागांव अलावलपुर नगर पुल तक नगर परीषद से सड़क निर्माण कराने के लिए नप चेयरमैन को निर्देश जारी किए। वहीं बिजली विभाग के एक्सीयन को आमरू फीडर से जल्द से जल्द बिजली सप्लाई चालू करने के भी निर्देश दिए। केन्द्रीय मंत्री गुर्जर ने स्पष्ट कहा कि भ्रष्टाचार को कतई सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश एि कि पृथला विधायक द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दो को प्राथमिक्ता से पूरा करें क्योंकि भाजपा की सरकार सबका साथ-सबका विकास की नीति पर कार्य करतीं है।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana