रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन कैंप पलवल के प्रधान बने प्रमोद मालिक

रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन कैंप पलवल के प्रधान बने प्रमोद मालिक

पलवल
बीती रात को जवाहर नगर कैंप पलवल रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की चुनावी मीटिंग एसोसिएशन के हाल में हुई।
इस चुनावी मीटिंग में प्रधान पद पर रह रहे कर्ण मदान ने समय ना दे पाने के कारण अपना इस्तीफा पेश किया, जिसे सदन ने स्वीकार करते हुए नये प्रधान बनाने हेतु विचार विमर्श किया।
मीटिंग में पूर्व प्रधान कर्ण मदान ने प्रधान पद के लिये प्रमोद मलिक के नाम का प्रपोज़ किया जिस पर तालियां बजाते हुए सभी ने सर्वसम्मति से प्रधान पद के लिये प्रमोद मालिक के नाम पर सहमति जताई। आपको बता दें कि जवाहर नगर पलवल की रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन एक ऐसी संस्था है जो कि समाजसेवा के कार्यो में हमेशा अग्रणी रहती है, ये संस्था हरेक के दुःख सुख में काम आती है और इस संस्था में जो भी सामाजिक कार्य होते हैं उसमें प्रमोद मालिक हमेशा सबसे आगे मिलते हैं।
उल्लेखनीय है कि समाजसेवी प्रमोद मलिक ऐसे व्यक्ति हैं जिनके अकेले के दम पर पंजाबी धर्मशाला न्यू कॉलोनी पलवल में धर्मार्थ फिजियोथेरेपी सेंटर खुला और सफलता पूर्वक चल रहा है। प्रमोद मलिक का कहना है बहुत ही जल्द अब जवाहर नगर पलवल की रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन में सरकारी डिस्पेंसरी शुरु की जायेगी, जिससे गरीब और असमर्थ लोग अपना इलाज़ करा सकेंगे। प्रधान बनने पर प्रमोद मलिक ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, मैं उसे पूरी जिम्मेदारी से निभाउंगा ओर सभी सदस्यों को साथ लेकर समाज की उन्नति के लिये जो भी कार्य होंगे उसे तन मन धन से पूरा करूँगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से कर्ण मदान, यत्तिन कालड़ा, राजीव पाहुजा, किशन चावला, दीपक, सूरज सेठी, संतीश ग्रोवर, ओम प्रकाश आहूजा, कृष्ण कुमार छाबड़ा, मनीष कालड़ा, नवीन कपूर, मंजीत डावर और विजय अरोड़ा आदि उपस्थित थे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana