प्रधानमंत्री ने जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का किया शुभारंभ, पलवल बना साक्षी

प्रधानमंत्री ने जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का किया शुभारंभ, पलवल बना साक्षी
💡
हाइड्रोजन ट्रेन विकसित-आत्मनिर्भर की दिशा में ऐतिहासिक कदम - गौरव गौतम

पलवल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद से भारत की पहली हाइड्रोजन रेल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में किया गया, जिसमें हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने मुख्य अतिथि शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर होडल विधायक हरेंद्र सिंह, हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल , जिला परिषद की चेयरपर्सन श्रीमती रेखा, भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, समाजसेवी मनोज रावत मौजूद थे। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद रेलवे स्टेशन से भारत की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। यह हरियाणा प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में दुनिया भर में इतिहास रच रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा देश के विकास को गति प्रदान की जा रही है। देश की आर्थिक स्थिति लगातार मजबूत हो रही है। हमारा देश विश्व की आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।
गौरव गौतम ने कहा कि पिछली सरकारों में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थी। लेकिन मोदी सरकार ने सेनाओं को आधुनिकीकरण, स्वदेशी हथियारों से सशक्त बनाने का कार्य किया गया। सरकार रक्षा उपकरणों के आयात पर निर्भरता कम करने के लिए स्वदेशी निर्माण पर जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब, महिला, किसान सहित सभी वर्गो के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई गई है ताकि पात्र लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने सनातन संस्कृति को बढ़ावा देते हुए अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण कराया। वहीं श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर, महाकाल लोक कॉरिडोर, श्री राम जन्मभूमि कॉरिडोर सहित अन्य धार्मिक स्थलों का कायाकल्प करने का कार्य किया है।

Read more

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana
ओम इंटरनेशनल स्कूल में नशा मुक्ति कार्यक्रम, बच्चों को दिलाई नशे के खिलाफ प्रतिज्ञा

ओम इंटरनेशनल स्कूल में नशा मुक्ति कार्यक्रम, बच्चों को दिलाई नशे के खिलाफ प्रतिज्ञा

पलवल प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को ओम इंटरनेशनल सी.एम. स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयो

By Ashok Sardana
पलवल में 5 सितंबर से 27 सितंबर तक लगेगा विशाल एवं भव्य बलदेव छठ मेला

पलवल में 5 सितंबर से 27 सितंबर तक लगेगा विशाल एवं भव्य बलदेव छठ मेला

💡रामलीला से शोभायात्रा तक होंगे अनेक कार्यक्रम पलवल बलदेव छठ मेला समिति, पलवल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव

By Ashok Sardana