प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अक्टूबर को आ रहें पलवल - नेहा धवन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अक्टूबर को आ रहें पलवल - नेहा धवन

पलवल
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश प्रवक्ता नेहा धवन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1अक्टूबर को पलवल आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली दिल्ली मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गदपुरी टोल प्लाजा के पास होगी। मोदी की रैली के बाद जो भाजपा की आंधी चल रही है वह तूफान का रूप लेगी और पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार होगी। वहीं उन्होंने कहा कांग्रेस शुरू से ही भ्रष्टाचार की बात कर रही है, कहीं नौकरियां बेचने की बात कह रही है तो कहीं घर भरने की बात उनके प्रत्याशी द्वारा कही जा रही है। कांग्रेस के भ्रष्टाचार से जन-जन वाकिफ है। कांग्रेस के बड़े नेताओं को भी वो ही उम्मीदवार प्यारे लग रहे हैं जो सार्वजनिक रूप से कह रहे हैं कि पहले अपना घर भरेंगे और फिर अपनों का घर भरेंगे। राहुल गांधी के बयान को लेकर उन्होंने कहा अगर उनके पास अडानी अंबानी कर्ज माफी की कोई दस्तावेज है तो दिखाएं। उन्होंने राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि राहुल गांधी झूठ की राजनीति कर रहे हैं उन्होंने तो राजस्थान में भी कर्ज माफ करने की बात कही थी लेकिन किसी किसान का कोई कर्जा माफ नहीं हुआ। विश्व के सबसे बड़े नेता के हिसार आगमन से आम जनता में भारी उत्साह है। प्रधानमंत्री के रैली स्थल पर 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है, वहीं भीड़ की स्थिति में लोगों के खड़े होने के लिए अलग व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि रैली के प्रति जनता में भारी जोश है और प्रधानमंत्री का एक-एक शब्द सुनने को उत्सुक है। उन्होंने बताया कि चुनाव में मात्र एक सप्ताह शेष है और सभी पार्टियां अपने-अपने घोषणापत्र जारी कर चुकी है। ऐसे में जनता को भलीभांति समझना चाहिए कि आखिर कांग्रेस का घोषणापत्र क्या कहता है और भाजपा के घोषणापत्र से जनता को क्या फायदा होने वाला है। वरिष्ठ नेत्री एवं प्रवक्ता नेहा धवन ने इस अवसर पर कहा कि यह चुनाव दो विचारधाराओं के बीच का चुनाव है एक तरफ राष्ट्रवाद है तो दूसरी ओर परिवारवाद है। कांग्रेस का 10 वर्ष का शासन जनता ने देखा है जब सरेआम भ्रष्टाचार, क्षेत्रवाद, अपराध व खर्ची व पर्ची का राज चलता था। दूसरी तरफ भाजपा ने 10 वर्ष के शासन में बिना खर्ची, बिना पर्ची शासन देकर जनता को उसकी अपेक्षा के अनुसार शासन व प्रशासन दिया है। उन्होंने पलवल व अन्य क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे।

वरिष्ठ भाजपा नेता व प्रदेश प्रवक्ता नेहा धवन प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से पत्रकारों से वार्ता करते हुए।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana