पलवल में चार दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का हुआ पारितोषिक वितरण व समापन

पलवल में चार दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का हुआ पारितोषिक वितरण व समापन
💡
खेल राज्य मंत्री की माता रतना देवी रही समापन समारोह में मुख्य अतिथि

पलवल
बृज की पावन धरा पलवल पर आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का सोमवार को पारितोषिक वितरण के साथ भव्य समापन हो गया। गीता जयंती महोत्सव का श्रीगणेश जितने बेहतरीन और शानदार तरीके से हुआ, समापन समारोह भी उतना ही भव्य और अलौकिक तरीके से सम्पन्न हुआ। गीता जयंती महोत्सव के समापन समारोह में हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री की माता रतना देवी मुख्य अतिथि रही। उन्होंने इस अवसर पर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए स्टॉल पर पहुंचकर जानकारी प्राप्त की और अपनी स्वास्थ्य जांच भी कराई। डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए विभागीय प्रदर्शनी के बारे में जानकारी प्रदान की। सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा व जिला प्रशासन पलवल की संयुक्त भागीदारी के साथ आयोजित किया गया जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव जन-जन तक गीता का शाश्वत उपदेश और संदेश पहुंचाने में कामयाब रहा। समापन समारोह की मुख्य अतिथि रतना देवी ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता मानव को धर्म का अर्थ ही नहीं समझाती बल्कि मोक्ष प्राप्ति की राह भी दिखाती है। यह जीवन की जीने की कला सिखती है, नर से नारायण बनने का मार्ग भी गीता में निहित है। उन्होंने कहा कि गीता को पढ़ने से लोक कल्याण होगा, इस ग्रंथ से समाज को निष्काम भाव से कर्म करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की भूमि पर अर्जुन को कर्तव्यों का एहसास करवाने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने गीता का उपदेश दिया था। ये उपदेश किसी एक व्यक्ति विशेष तक तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह उपदेश सभी के लिए है, जिसे सभी को जीवन में आत्मसात करना चाहिए। इस अवसर पर जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के ऑवर ऑल इंचार्ज एवं अतिरिक्त उपायुक्त जयदीप कुमार, एसडीएम पलवल ज्योति, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी डी.पी. कुलश्रेष्ठ, प्रमुख सहयोगी एवं समाजसेवी कुबेर दत्त गौतम, प्रोफेसर के. डी. शर्मा, डा. लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, डा. राधावल्लभ शर्मा, डा. संपत सिंह, ज्योतिषाचार्य कुलदीप कौशिक, अन्य समाज सेवक, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana