पंजाबी समाज हमेशा से जागरूक रहा है, अब राजनीति में भी जागरूक रहने की जरूरत - राज बब्बर

पंजाबी समाज हमेशा से जागरूक रहा है, अब राजनीति में भी जागरूक रहने की जरूरत - राज बब्बर

पलवल
पूर्व सांसद तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज बब्बर ने कहा कि पंजाबी समाज हमेशा से जागरूक रहा है। आज राजनीति में भी जागरूक होने की जरूरत है। अपने-पराये की पहचान करने की जरूरत है। राज बब्बर ने कहा कि पलवल के विकास, समस्याओं के समाधान, इलाके की पहचान तथा गुडों से सुरक्षा केवल करण सिंह दलाल दिलवा सकता है। इसलिए आज जरूरत करण सिंह दलाल की इस इलाके को है और दलाल इन कार्यों को तभी जोश से कर पाएंगा, जब इलाके के लोग खासकर पंजाबी समाज अपने मत की ताकत से उसे जिताकर विधानसभा भेजने का काम करेंगा। राज बब्बर पंजाबी धर्मशाला में आयोजित पंजाबी सम्मेलन को संबो​धित कर रहे थे। पंजाबी समाज द्वारा इस अवसर पर कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल को अपना समर्थन देते हुए भव्य स्वागत किया। समाज की तरफ से पगड़ी बांधकर करण दलाल को आशीर्वाद दिया गया। इस अवसर पर उनके समर्थन में चुनावी प्रचार करने पंजाबी धर्मशाला पहुंचे फिल्म स्टार राज बब्बर ने कहा कि करण दलाल की ताकत उनकी ताकत है। करण सिंह दलाल मुसीबत में अपनों के साथ खड़ा रहने वाला इंसान है। ऐसे नेकदिल और मजबूत व्य​क्ति को विधानसभा में भेजना हमारा कर्तव्य है। राज बब्बर ने कहा कि 10 साल में भाजपा ने अपनों को अपनों से लड़ाने का काम किया है। नफरत फैलाने का काम किया है। धर्म के नाम पर तो कभी जातपात के नाम पर भाई को भाई से लड़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी समाज तोड़ने वाली पार्टी भाजपा को आज हरियाणा से चलता करने का समय है। यह केवल मत के द्वारा किया जा सकता है। हरियाणा को बचाने के लिए भाजपा को हराना जरूरी है। भाजपा की सरकार हटाने के लिए करण दलाल का भी विधायक बनना जरूरी है।
राज बब्बर ने कहा कि करण सिंह दलाल हरियाणा की सरकार में बड़ा मंत्री होगा। फिर इस इलाके का विकास करने से कोई नहीं रोक पाएगा। इलाके की संमस्याओं को दूर कराने के लिए करण सिंह दलाल बेहद गंभीर है। करण सिंह दलाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही 36 बिरादरी को सम्मान दिया जाएगा। इलाके के युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। महिलाओं को 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा। सबसे बड़ी बात इलाके के लोगों का हरियाणा ही नहीं देश में भी सम्मान बढ़ाने का काम किया जाएगा।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana