ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से पलवल जेल में कैदियों को बांधी गई राखियां

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से पलवल जेल में कैदियों को बांधी गई राखियां
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की साधवियों ने पलवल जेल के कैदियों को राखी बांधी व उन्हे अध्यात्मिक शिक्षा दी।

पलवल
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से पलवल जेल में कैदियों को राखी बांधी गई व उनको राखी का आध्यात्मिक रहस्य बताया गया। पलवल सेंटर की अध्यक्षा आदरणीय ब्रह्माकुमारी राज बहनजी ने बताया कि सच्ची राखी का पर्व तभी हम मना पाएंगे जब जीवन की कोई भी एक बुराई आज त्याग दें। जब बुराई त्याग देंगे तो सदा के लिए हमारा मुख मीठा हो जाएगा। इस अवसर पर ब्रह्मा कुमार राजेंद्र भाई ने भी कैदियों को बताया कि यहां हम बाहर की दुनिया से फ्री हो गए हैं तो अब अपने जीवन का अध्ययन करें और आध्यात्मिकता को जीवन में अपने ईश्वर को या अल्लाह को याद कर उससे संबंध जोड़ अपने नकारात्मक विचारों को परिवर्तन कर जीवन शैली सकारात्मक बनाएं, जिससे हम समाज में अपनी एक नई पहचान बना सके। इस अवसर पर प्रोफेसर महेश शर्मा ने कहा कि पहले विचार मन में आता है फिर कर्म में आता है, मां के विचार को परिवर्तन करने के लिए राजयोग की शिक्षा की जरूरत है। ब्रह्माकुमारी रानी बहन ने भी अपने जीवन के अनुभव से कहा कि यदि व्यक्ति परमात्मा ध्यान करें तो कोई भी गलत कार्य जीवन में हो ही नहीं सकता। इसलिए हमेशा परमात्मा को सामने रख काम करने से पहले कर्म के रिजल्ट को देखें तो हम गलत कार्य कर ही नहीं सकते हैं। इसके पश्चात सभी स्टाफ को भी राखी बांधी गई।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana